कीवः रूस- यूक्रेन युद्ध आज इस युद्ध का 11वां दिन है। रूस ने 10वें दिन यूक्रेन में सीजफायर का ऐलान किया था, लेकिन चंद घंटे बाद ही इसे खत्म भी कर दिया। इस बीच रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने धमकी दी है कि यदि यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। इसके जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे।
आपको बता दें कि यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने रूस द्वारा हमला करने की आशंका के बीच अमेरिका से फाइटर जेट देने की गुजारिश की थी। अब अमेरिका ने एफ-16 लड़ाकू जहाज यूक्रेन भेजने को कहा है।
रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हंमला किया था। तब से अब तक से 5 मार्च तक यानी 10 में रूस की सेना यूक्रेन के बॉर्डर एरिया पर ही पूरा कब्जा कर पाई है। हालांकि, जंग की शुरुआत में ही रूस ने यूक्रेन के दोनेट्स्क और लुहांस्क को आजाद देश के तौर पर मान्यता दे दी थी।
यूक्रेन के लीव में रूसी हमले से बचाने के लिए सभी स्टेच्यू को कवर किया गया है। इन स्टेच्यू को पुलिस की मॉनिटरिंग में रखा गया है। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूसी सेना ने शहर की घेराबंदी कर दी है और वह कभी भी हमला कर सकती है।
इस बीच रूस की सरकार ने ऐलान किया है कि यूक्रेन और सीरिया युद्ध में जान गंवाने वाले हर रूसी सैनिक के परिवार को 50 लाख रूबल यानी करीब 3.9 करोड़ रुपए दिए जाएंगे।
उधर, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने रूस का मुकाबला करने के लिए 6-प्वाइंट का प्लान बनाया है। प्लान के मुताबिक, रूस पर आर्थिक दबाव बढ़ाया जाना चाहिए। यूक्रेन के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय मानवीय गठबंधन बनाया जाना चाहिए। यूक्रेन के सैल्फ डिफेंस के प्रयासों को सपोर्ट करना चाहिए। इंटरनेशनल कम्यूनिटी को रूस का विरोध करना चाहिए। यूक्रेन की सरकार की सहमति से डिप्लोमेटिक सॉल्यूशन निकाला जाना चाहिए। नाटो देशों को सुरक्षा मजबूत करने के लिए काम करना चाहिए।
जाएंगे। वहीं, घायल हुए सैनिकों के परिवार को 30 लाख रूबल यानी 2.4 करोड़ रूपए दिए जाएंगे। रूस ने बताया था कि यूक्रेन युद्ध में अब तक उसके 498 सैनिक मारे गए हैं।
यूक्रेन-रूस युद्ध अपडेटः
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…