Subscribe for notification
ट्रेंड्स

आपके रूस से अच्छे संबंध हैं, पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कहें, यूक्रेन ने की भारत से अपील

दिल्लीः रूसी सैनिक यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा है। इस बीच यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने भारत से अपील की है कि भारत रूस से इस युद्ध को रोकने के लिए कहे। कुलेबा ने रूस पर युद्धविराम समझौतों का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए कहा कि युद्धग्रस्त इलाकों से विदेशी छात्रों और नागरिकों की सुरक्षित निकासी के लिए फायरिंग बंद करने का आग्रह किया है।

यूक्रेन के विदेश मंत्री ने कहा, “30 वर्षों के लिए यूक्रेन अफ्रीका और एशिया के हजारों छात्रों के लिए एक स्वागत योग्य घर था। विदेशी छात्रों के यहां से निकलने के लिए यूक्रेन ने ट्रेनों की व्यवस्था की है। हॉटलाइन स्थापित की है। दूतावासों के साथ काम किया है। यूक्रेनी सरकार लगातार उनके लिए काम कर रही है।”

उन्होंने दावा किया कि रूस उन देशों की सहानुभूति जीतने की कोशिश कर रहा है जिनके नागरिक यूक्रेन में हैं। उन्होंने कहा कि अगर रूस विदेशी छात्रों के मामले में मदद करता है,  तो उन सभी को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा। उन्होंने कहा, “मैं भारत, चीन और नाइजीरिया की सरकारों से अपील करता हूं कि रूस से गोलीबारी को रोकने और नागरिकों को जाने की अनुमति देने की अपील करें।”

दिमित्रो कुलेबा ने कहा कि भारत सहित सभी देश जिनका रूस के साथ विशेष संबंधों हैं, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से अपील कर सकते हैं कि यह युद्ध सभी के हित के खिलाफ है। उन्होंने यह तर्क दिया कि संघर्ष का अंत सभी देशों के सर्वोत्तम हित में है। उन्होंने कहा, “भारत यूक्रेन के कृषि उत्पादों के सबसे बड़े उपभोक्ताओं में से एक है। यदि यह युद्ध जारी रहता है तो हमारे लिए नई फसल बोना मुश्किल होगा। वैश्विक और भारतीय खाद्य सुरक्षा के संदर्भ में भी इस युद्ध को रोकना ही सर्वोत्तम हित में है।”

उन्होंने आगे आम भारतीयों से युद्ध रोकने की मांग करने के लिए रूस पर दबाव बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यूक्रेन केवल इसलिए लड़ रहा है क्योंकि हम पर हमला किया गया था और हमें अपनी भूमि की रक्षा करनी है क्योंकि पुतिन हमारे अस्तित्व के अधिकार को नहीं पहचानते हैं।”

उधर, भारतीय विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग यूक्रेन से भारत लौटे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 को लेकर 15 उड़ानें उतरी हैं। एक ब्रीफिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा, “पिछले 24 घंटों में लगभग 2,900 के साथ 15 उड़ानें उतरी हैं। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानों से अब तक लगभग 13,300 लोग भारत लौटे हैं। अगले 24 घंटे के लिए 13 उड़ानें निर्धारित हैं। ” उन्होंने कहा कि 21,000 से अधिक लोग यूक्रेन छोड़ चुके हैं।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago