Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज ही के दिन 1949 में देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज ही के दिन 1949 में देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था

दिल्लीः आज ही के दिन 1949 में देश की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू का निधन हुआ था। भारत कोकिला नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू  देश की आजादी की लड़ाई में शामिल रहीं और फिर कांग्रेस की अध्यक्ष बनी थीं। सरोजिनी नायडू एक महान कवयित्री भी थीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 02 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1498- पुर्तगाली यात्री वास्को डी गामा और उसका बेड़ा भारत की तरफ अपनी पहली यात्रा के दौरान मोजाम्बिक द्वीप पहुंचा।
1700- छत्रपति शिवाजी महाराज के छोटे पुत्र राजाराम का सिंहगढ़ में निधन।
1807- अमेरिका की संसद यानी कांग्रेस ने देश में गुलामों के आयात पर रोक लगाने का कानून पास किया। इसे दास प्रथा को खत्म करने के लिए उठाया गया अहम कदम माना जाता है।
1819 – अमेरिका ने अपना पहला आव्रजन कानून पारित किया।
1836 – टेक्सास ने मेक्सिको से अपनी आजादी की घोषणा की।
1866 – निड्ल कंपनी एक्सेलसियर ने सिलाई मशीन की सुई बनानी शुरू की।
1919 – अंतरराष्ट्रीय मार्क्सवादी पार्टी की पहली बैठक मॉस्को में हुई।
1917- दि जॉन्स एक्ट के प्रभावी होने के साथ ही पोर्टो रिको अमेरिका का हिस्सा बना।
1931- सोवियत संघ के नेता मिखाइल गोर्बाचेव का जन्म हुआ। अमेरिका-सोवियत संघ के बीच शीत युद्ध को खत्म करने और सोवियत संघ में सुधारों की शुरुआत करने का श्रेय गोर्बाचेव को जाता है।
1933- मशहूर हॉलीवुड फिल्म ‘किंग कॉन्ग’ रिलीज हुई। विलिस ओ-ब्रयान के खास स्पेशल इफेक्ट्स की वजह से ये फिल्म आज भी याद की जाती है। इस फिल्म को एनिमेटेड कैरेक्टर की फिल्मों में एक मील के पत्थर के रूप में माना जाता है।
1946 – हो ची मिन्ह वियतनाम के राष्ट्रपति निर्वाचित हुए।
1949- दुनिया की पहली ऑटोमैटिक स्ट्रीट लाइट अमेरिका में लगाई गई। ये ऐसा लाइटिंग सिस्टम था, जो अंधेरा होने पर ऑन हो जाता था और जरूरत नहीं होने पर ऑफ हो जाता था।
1949 – भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाली तथा ‘भारत कोकिला’ के नाम से मशहूर सरोजिनी नायडू का निधन।
1970 – अफ्रीकी महाद्वीप का देश रोडेशिया (अब जिम्बाब्बे) एक स्वतंत्र गणराज्य बना।
1968- जेम्स बॉन्ड फिल्म सीरीज के छठें जेम्स बॉन्ड यानी डेनियल क्रेग का इंग्लैंड के चेस्टर में जन्म हुआ।
1969- सुपरसॉनिक विमान कॉनकॉर्ड ने पहली सफल उड़ान भरी। ये विमान टॉलूज (फ्रांस के शहर) से उड़ा था। 27 मिनट की अपनी उड़ान में विमान 10 हजार फीट की ऊंचाई तक गया। कहा जाता है कि ये विमान 2080 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक उड़ाया जा सकता था।
1982 – बिहार की राजधानी पटना में महात्मा गांधी सेतु का उद्घाटन हुआ।
1981 – तीन आतंकवादियों ने पाकिस्तान एयरलायंस के विमान का अपहरण किया।
1983 – सोवियत संघ ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1983- अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों में CD प्लेयर की बिक्री शुरू हुई। इससे पहले CD प्लेयर सिर्फ जापान में बिका करते थे।
1991 – श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में एक कार बम विस्फोट में रक्षा उपमंत्री रंजन विजयरत्ने सहित 19 लोग मारे गए।
2004- इराक युद्ध के दौरान आतंकवादी संगठन अलकायदा ने 170 लोगों की हत्या की।
2006- भारत और अमेरिका के बीच नयी दिल्ली में ऐतिहासिक परमाणु समझौता सम्पन्न।
2009- पश्चिमी अफ्रीकी देश गिनी-बिसाउ के तीन बार के राष्ट्रपति जोआओ बर्नार्डो विएरा की सैनिकों ने हत्या कर दी। विएरा और गिनी की सेना के बीच जारी संघर्ष को इसका जिम्मेदार बताया गया।
2012- जर्मनी की एक अदालत ने एप्पल और सैमसंग के बीच पेटेंट का मुकदमा खारिज किया।
2014- रूस की संसद से मंजूरी के बाद राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन में सेना भेजने का निर्णय लिया।

 

Delhi Desk

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

1 day ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

2 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

2 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

2 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

3 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

3 days ago