Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन के खिलाफ रूस की कार्रवाई को पुतिन के बिहार विधायक ने ठहराया जायज, बोले, बातचीत के लिए दिया गया था पर्याप्त समय, विफल रहने पर लिया गया युद्ध का निर्णय

मास्कोः रूस और यूक्रेन के बीच भीषण लड़ाई जारी है। दोनों देशों के बीच जंग का आज सातवां दिन है। इस बीच भारतीय मूल के रूसी विधायक और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की पार्टी के सदस्य डॉ अभय कुमार सिंह ने यूक्रेन खिलाफ रूस की सैन्य कार्रवाई के समर्थन किया है। आपको बता दें कि अभय सिंह पश्चिमी रूस के कुर्स्क से विधायक है। उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश को बातचीत के लिए पर्याप्त अवसर दिया गया था, जिसमें विफल रहने पर युद्ध का निर्णय लिया गया।

उन्होंने इंडिया टुडे के साथ बीतचीत में कहा, “अगर चीन बांग्लादेश में अपना सैन्य अड्डा स्थापित करता है तो भारत कैसे प्रतिक्रिया देगा? जाहिर है कि भारत इसे पसंद नहीं करेगा। नाटो रूस के खिलाफ बनाया गया था और सोवियत संघ के टूटने के बावजूद यह विघटित नहीं हुआ। यह धीरे-धीरे हमारे करीब आ गया। अगर यूक्रेन नाटो में शामिल हो जाता है तो यह नाटो बलों को हमारे करीब लाएगा, क्योंकि यूक्रेन हमारा पड़ोसी देश है। यह समझौते का उल्लंघन होगा। हमारे राष्ट्रपति और संसद के पास कार्रवाई करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था और यूक्रेन पर हमले का निर्णय लिया गया।”

सिंह ने उन अटकलों को खारिज किया है, जिसमें कहा गया है कि रूस यूक्रेन पर परमाणु हमले की योजना बना रहा है। उन्होंने कहा कि परमाणु हथियार अभ्यास करने का उद्देश्य किसी अन्य देश द्वारा रूस पर हमला करने पर जवाब देना था। उन्होंने कहा, “परमाणु हथियारों के बारे में चिंता करने की कोई बात नहीं है। राष्ट्रपति पुतिन ने घोषणा की है कि परमाणु अभ्यास केवल उन लोगों को जवाब देने के लिए था, जो रूस पर हमला करने की मंशा रखते हैं। यदि कोई अन्य देश हम पर हमला करता है, तो रूस सभी रूपों में जवाब देगा।”

चलिए अब आपको बताते हैं कि कौन है अभय सिंहः अभय कुमार सिंह बिहार की राजधानी पटना के मूल निवासी हैं। वह करीब 30 साल पहले 1991 में मेडिकल की पढ़ाई के लिए रूस गए थे। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा पटना के लोयोला हाई स्कूल से की और स्नातक की पढ़ाई रूस के कुर्स्क स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी से पूरी की। इसके बाद, वे एक डॉक्टर के रूप में अभ्यास करने के लिए पटना लौट आए, लेकिन जल्द ही रूस वापस चले गए। वहां उन्होंने  खुद का दवा व्यवसाय शुरू किया। बाद में उन्होंने रियल एस्टेट और निर्माण के क्षेत्र में अपने व्यवसाय का विस्तार किया।

वह 2015 में व्लादिमीर पुतिन की यूनाइटेड रशिया पार्टी में शामिल हुए और 2018 में कुर्स्क से प्रांतीय चुनाव जीता।

Delhi Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

6 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

6 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

19 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

20 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

20 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago