Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

रूस-यूक्रेन युद्ध सातवां दिनः 24 घंटे में 21 लोगों के मारे जाने और 112 के घायल होने की सूचना, यूक्रेन ने रूस के दो सुखोई-35 फाइटर जेट्स को मार गिराया

कीवः रूस और युक्रेन के बीच जंग का आज सातवां दिन है। रूस खार्किव समेत कई प्रमुख शहरों में लगातार हमला कर रहा है। यूक्रेने में पिछले 24 घंटों के दौरान हुए हमलों में 21 लोग मारे गए, 112 घायल हो गए। रूसी पैराट्रूपर्स ने आज सुबह खार्किव में स्थित एक अस्पताल पर हमला किया। उधर, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि जंग में अब तक लगभग 6000 रूसी सैनिक मारे गए हैं। वहीं रूस ने खेर्सोन पर कब्जा करने का दावा किया है।

प्राप्त रिपोर्टों के मुताबिक, यूक्रेन के खिलाफ जंग में रूस को बहुत बड़ा झटका लगा है। यूक्रेन के दो मिग-29 ने रूस के दो सुखोई-35 फाइटर जेट्स मार गिराए हैं। वहीं बाद में यूक्रेन का एक मिग 29 भी क्रैश हो गया। आपको बता दें कि तकनीकि तौर पर विमानों के बीच होने वाली जंग को डॉगफाइट कहा जाता है।

इस बीच रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को इशारों ही इशारों में तीसरे विश्व युद्ध की धमकी दे डाली। उन्होंने कहा, “अगर थर्ड वर्ल्ड वॉर होता है तो इसके नतीजे बेहद खौफनाक होंगे और इसमें एटमी हथियारों का इस्तेमाल भी खुलकर होगा। हमने पहले ही साफ कर दिया है कि यूक्रेन को न्यूक्लियर वेपंस हासिल नहीं करने देंगे। जो जंग चल रही है, उसके जिम्मेदार अमेरिका और पश्चिमी देश हैं। उन्होंने रूस से किए गए वादे पूरे नहीं किए। यूक्रेन शुरू से अमेरिका के इशारों पर नाच रहा है।“

वहीं जंग छिड़ने के बाद यूक्रेन के नागरिक दूसरे देशों में पलायन कर रहे हैं। सबसे ज्यादा लोग यूक्रेन की सीमा से सटे पोलैंड, हंगरी, मालदोवा, रोमानिया, स्लोवाकिया और बेलारूस में पलायन कर रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि जिस रूस ने यूक्रेन पर हमला किया है, वहां से भी एक लाख से ज्यादा लोगों के पलायन करने की सूचना है।

General Desk

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

15 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago