Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः भारत को पहला नोबेल पुरस्कार दिलवाने वाले महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने आज के ही दिन 1928 में इफेक्ट की खोज की थी, चांद पर पानी तलाशने में भी होता है इसका इस्तेमाल - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः भारत को पहला नोबेल पुरस्कार दिलवाने वाले महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने आज के ही दिन 1928 में इफेक्ट की खोज की थी, चांद पर पानी तलाशने में भी होता है इसका इस्तेमाल

दिल्लीः आज के दिन 1928 में भारत के महान वैज्ञानिक सीवी रमन ने केएस कृष्‍णन समेत अन्‍य वैज्ञानिकों के साथ मिलकर रमन इफेक्ट की खोज की। रमन इफेक्ट का इस्तेमाल आज भी कई जगहों पर हो रहा है। जब चंद्रयान-1 ने चांद पर पानी होने की घोषणा की तो इसके पीछे भी रमन स्पेक्ट्रोस्कोपी का ही कमाल था।

1572: मेवाड़ के शासक और महाराणा प्रताप के पिता राणा उदयसिंह का निधन हुआ।
1728 : पालखेड की लड़ाई में मराठा पेशवा बाजीराव प्रतहम ने दक्कन के मुगल गवर्नर, कमर-उद-दीन खान, असिफ याह, निजाम-उल-मुल्क को पराजित किया।
1749 : हेनरी फिल्डिंग्स के पहले संस्करण ‘टॉम जोन्स’ का प्रकाशन किया गया।
1767 : किंग ताकसिन थाईलैंड के राजा बने तथा उन्होंने थोनबुरी को अपनी राजधानी बनाया।
1784 : संयुक्त राज्य अमेरिका में मेथोडिस्ट चर्च के लिए जॉन वेस्ले ने मंत्रियों को नियुक्त किया।
1838 : पैट्रियट्स के नेता रॉबर्ट नेल्सन ने निचले कनाडा (आज क्यूबेक) की आजादी की घोषणा की।
1845 : संयुक्त राज्य कांग्रेस ने टेक्सास के अधिग्रहण को मंजूरी दी।
1850 : यूटा विश्वविद्यालय साल्ट लेक सिटी यूटा में खोला गया।
1854 : औपचारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी का आयोजन किया गया।
1861 : कोलोराडो संयुक्त राज्य अमेरिका के क्षेत्र के रूप में स्थापित किया गया।
1885 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का पहला अधिवेशन बंबई में हुआ, जिसमें 72 प्रतिनिधि शामिल हुए।
1896 : भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कलकत्ता अधिवेशन में पहली बार वंदेमातरम गाया गया।
1908 : इटली के मेसिना में भूकंप से करीब 80 लोग मारे गये।
1927: भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति कृष्णकान्त का जन्म हुआ।
1928 : सी.वी. रमन ने रमन प्रभाव का आविष्कार किया जिसके लिए उन्हें नोबेल पुरुस्कार दिया गया।
1932 : बिजनेस जगत के दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज के संस्थापक धीरूभाई अंबानी का जन्म।
1936: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की पत्नी कमला नेहरू का निधन।
1942 : रॉबर्ट सुलिवन पहले पायलट बने, जिन्होंने अटलांटिक महासागर के ऊपर एक सौ बार उड़ानें भरी।
1944: हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार और गायक रवीन्द्र जैन का जन्म हुआ। रामानंद सागर के सीरियल रामायण के अलावा उन्होंने चोर मचाए शोर, गीत गाता चल, चितचोर और अखियों के झरोखे से जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया है।
1947: प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ दिग्विजय सिंह का जन्म हुआ।
1948: भारत की आजादी के तकरीबन छह माह बाद ब्रिटिश सेना की अंतिम टुकड़ी अपने देश लौट गई।
1949: राष्ट्रमंडल समूह के सुदूर पूर्व के देशों ने नयी दिल्ली में बैठक के दौरान बर्मा के गृह युद्ध में मध्यस्थता की पेशकश की।
1950: ‘द पीक डिस्ट्रिक्ट’ ब्रिटेन का पहला राष्ट्रीय पार्क बना।
1953: जेम्स डी वॉटसन और फ्रांसिस क्रिक ने DNA के केमिकल स्ट्रक्चर की खोज की। इस खोज के लिए उन्हें सन 1962 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
1963 : भारत के पहले राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद का निधन हुआ।
1974 : पाकिस्तान में 6.3 तीव्रता के भूकंप में 5200 मारे गए।
1982 : एडोब सिस्टम की स्थापना की गई।
1986: स्वीडन के प्रधानमंत्री ओलोफ की हत्या हुई। हमले के वक्त ओलोफ अपनी पत्नी लिस्बेथ पाल्मे के साथ फिल्म देखकर घर लौट रहे थे।
1991 : फ़ार्स की खाड़ी के 40 दिवसीय युद्ध में अेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज बुश सीनियर ने संघर्ष विराम की घोषणा की।
2003 : अमेरिका में ब्रिटेन के कुछ विमानों में स्काई मार्शल यानी सुरक्षा गार्ड तैनात करने का फैसला लिया।
2004 : 24वां गोल्डन रास्पबेरी पुरस्कार गिग्लि ने जीता।
2007 : इराक के बगदाद में एक ट्रक बम विस्फोट में 135 लोग मारे गए और 339 अन्य लोग घायल हुए।
2013: पोप बेनेडिक्ट 16 ने इस्तीफा दिया।

 

 

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

5 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

6 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

6 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

6 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

1 week ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

1 week ago