Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः भारत ने आज के ही दिन 2019 में पुलवामा आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए पाकिस्तान के बालाकोट में सर्जिक स्ट्राइक की थी

दिल्लीः आज के दिन दिन 2019 को भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमानों ने रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकवादी हमले का बदला लेने के लिए सर्जिकल स्ट्राइक की थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

320- चंद्रगुप्त प्रथम को पाटलिपुत्र का शासक बनाया गया।
1832– पोलैंड के संविधान को हटाया गया।
1857- पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में अंग्रेजों के खिलाफ पहला सैन्य विद्रोह।
1858- असम शाही परिवार को फिर से गद्दी दिलाने के प्रयासों के कारण दीवान मणिराम दत्ता और पियाली बरूआ काे फांसी दी गई।
1863- अमेरिकी राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने अमेरिकी मुद्रा अधिनियम पर हस्ताक्षर किये।
1958- पियाली बरूआ और दीवान मणिराम दत्ता को असम के शाही परिवार को फिर से गद्दी पर बिठाने के प्रयासों के कारण फांसी पर लटका दिया गया।
1965- भारत में जन्मे उद्यमी स्पूनी सिंह सुंदर (1922-2006) ने अपने हॉलीवुड वैक्स म्यूजियम की शुरुआत की।
1966- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का निधन।
1967- सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1972- राष्ट्रपति वी. वी. गिरि ने वर्धा के निकट अरवी में स्थित विक्रम अर्थ सेटेलाइट स्टेशन देश को समर्पित किया।
1975- देश का पहला पतंग संग्रहालय ‘शंकर केन्द्र’ गुजरात के अहमदाबाद में स्थापित किया गया।
1976- अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1991 – इराकी फौज ने अमेरिका और सहयोगी सेना की ओर से किए गए हमले के बाद कुवैत सिटी शहर छोड़ा।
1993 – न्यूयॉर्क के वर्ल्ड ट्रेड सेंटर पर बम हमले में छह लोग मारे गए थे और 100 से ज्यादा घायल हो गए थे।
1994 – उत्तरी कोरिया अपने परमाणु संयंत्रों को अंतर्राष्ट्रीय निरीक्षण के लिए खोलने पर सहमत।
1995 – कॉपीराइट मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र अमेरिका एवं चीन के मध्य समझौता।
1999 – पांच ग्रैमी अवार्ड जीतकर रैप गायिका लॉरिन हिल ने नया रिकार्ड बनाया।
2001- आतंकवादी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान के बामियान में भगवान बुद्ध की दो विशाल मूर्तियों को नष्ट कर दिया।
2003- सेंट्रल लंदन में सभी तरह के वाहनों के प्रवेश पर कंजेशन चार्ज लगाने की योजना शुरू की गयी।
2004 – मैसेडोनिया के राष्ट्रपति बेरिस ट्रेज कोवस्की की विमान दुर्घटना में मृत्यु।
2007- नेपाल सरकार ने नरेश की सम्पत्ति का राष्ट्रीयकरण करने की घोषणा की।
2008- भारत ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम बैलिस्टिक मिसाइल का समुद्र के भीतर सफल परीक्षण किया।
2011- अल्जीरिया के राष्ट्रपति ने अरब देशों की बदलती राजनीतिक स्थिति के कारण देश में 19 साल पहले लगाए गए आपातकाल को आधिकारिक रूप से समाप्त किया।
2013- ईरान के अधिकारियों ने अमेरिका, चीन, जर्मनी, फ्रांस, रूस और ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ अपने परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा की।
2014 – ऐनी फ्रैंक से संबंधित 300 से अधिक पुस्तकों को इज़राइल के दूतावास ने टोक्यो पुस्तकालय को दान में दिया।
2014- आईएनएस सिंधुरत्न पनडुब्बी में आग लगने से दो अधिकारियों की मौत। इस पर भारत के नेवी चीफ एडमिरल डीके जोशी ने अपना इस्तीफा दे दिया था।

2019- भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 विमानों ने रात के अंधेरे में नियंत्रण रेखा (LoC) पार कर पाकिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके खैबर पख्तूनख्वाह के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के ट्रेनिंग कैम्पों पर सर्जिकल स्ट्राइक की थी।

 

 

General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago