Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

कीव में घुसी रूस की सेना, रूसी और यूक्रेनी सैनिकों के बीच हो रही है आमने-सामने की लड़ाई, हासिल कीजिए अब तक की सबसे बड़ी घटनाओं की जानकारी

दिल्लीः यूक्रेन पर रूस के हमले का आज तीसरा दिन है। आज यूक्रेन की राजधानी कीव समेत सभी अहम शहरों में धमाके हुए हैं। इसी बीच रूसी सैनिक कीव में प्रवेश कर गए हैं, जहां उनकी यूक्रेनी सैनिकों से आमने-सामने की लड़ाई शुरू हो चुकी है। इस बीच यूक्रेन ने 300 रूसी पैराट्रूपर्स से भरे दो प्लेन मार गिराने का दावा किया है। रूसी सैनिकों ने कीव के एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है। आइए एक नजर डालते हैं अब तक की अहम घटनाक्रम परः

  • रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि रूस का यूक्रेन पर कब्जे का कोई इरादा नहीं है। अगर यूक्रेन की सेना हथियार डालती है तो मॉस्को बातचीत के लिए तैयार है।
  • यूक्रेन ने दावा किया कि उसने रूसी विमान को मार गिराया है। इस विमान में 150 रूसी पैराटूपर्स सवार थे। कितने मारे गए और कितने बचे.. यह जानकारी नहीं दी।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि आज रात राजधानी कीव पर रूसी सैनिकों का हमला होगा। उन्होंने नागरिकों से जंग में कूदने की अपील की है।
  • यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने भारतीय नागरिकों को बिना अधिकारियों के साथ बातचीत किए बॉर्डर के इलाकों में जाने से मना किया है।
  • अमेरिका ने यूक्रेन जाने वाले नागरिकों के लिए लेवल-4 की वॉर्निंग ट्रैवल एडवाइजरी जारी की, इसमें नागरिकों को संवेदनशील जगहों पर न जाने की चेतावनी दी गई है।
  • ब्रिटेन ने पुतिन और उनके विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की सभी संपत्तियों को जब्त करने का आदेश दिया। कनाडा और यूरोपियन यूनियन ने रूस को स्विफ्ट पेमेंट सिस्टम से बाहर करने की बात कही।
  • फ्रांस ने यूक्रेन को 300 मिलियन यूरो की सहायता और मिलिट्री इक्विपमेंट भेजने की पेशकश की। यूरोपीय संघ (EU) में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की यूरोप में मौजूद सभी सम्पत्ति जब्त करने पर सहमति बन गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा, “इस बात का अफसोस है कि डिप्लोमैसी का रास्ता छोड़ दिया गया है, हमें उस पर लौटना होगा। इन सभी वजहों से भारत ने इस प्रस्ताव पर परहेज करने का विकल्प चुना है।“
  • तिरुमूर्ति बोले,  “सभी सदस्य देशों को कंस्ट्रक्टिव तरीके से आगे बढ़ने के लिए यूएन के सिद्धांतों का सम्मान करना जरूरी है। आपसी मतभेदों और विवादों को निपटाने के लिए डायलॉग ही एकमात्र तरीका है, हालांकि इस समय यह मुश्किल लग सकता है।“
  • भारत ने कहा कि यूक्रेन में हाल के घटनाक्रम से भारत बहुत ज्यादा परेशान हैं। हिंसा और दुश्मनी को जल्द खत्म करने की सभी कोशिशें की जाएं। इंसानी जान की कीमत पर कोई भी हल नहीं निकाला जा सकता है।
  • संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन पर बैन लगाने की बात कही। भारतीय प्रतिनिधि ने सभी विवादित मुद्दों को बातचीत के जरिए सुलझाने पर जोर दिया।
  • ब्रिटिश प्रतिनिधि ने रूसी सेनाओं पर गंभीर आरोप लगाए। कहा कि रूसी टैंक आम लोगों को कुचल रहे हैं।
  • वहीं चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में रूस के खिलाफ पेश किए गए निंदा प्रस्ताव पर वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया। चीन के स्थायी प्रतिनिधि झांग जून ने कहा कि हम मानते हैं कि सभी राज्यों की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का सम्मान किया जाना चाहिए। एक देश की सुरक्षा दूसरे देशों की सुरक्षा को कम करके आंकने की कीमत पर नहीं की जा सकती है।
  • इस बीच रूसी हमले से निपटने के लिए यूक्रेन के गृह मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पेट्रोल बम बनाने की जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही कीव में वॉलेंटियर्स को 18 हजार मशीन गन दी गई है।
  • वहीं पश्चिमी देशों ने चेतावनी जारी की है कि यूक्रेन पर रूसी हमला अब तक का सबसे भयानक रूप अख्तियार कर सकता है। पुतिन यूक्रेन के खिलाफ ‘फादर ऑफ ऑल बॉम्‍ब’ इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं।
  • विशेषज्ञों के अनुसार 2007 में विकसित किए गए इस बम के गिरने से सुपरसोनिक लहर उठती है, जो इसके टारगेट को भाप में बदल देती है। इसके फटने से 44 टन TNT के बराबर विस्‍फोट होता है। विशेष बात यह है कि इसे फाइटर जेट से भी गिराया जा सकता है।
General Desk

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago