Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

दो गुटों में बंटी दुनिया, यूक्रेन पर हमले को लेकर पश्चिमी देशों और यूरोपीय संघ ने लगाया रूस पर प्रतिबंध, तो चीन पाबंदियों को हटाया

बीजिंग : मौजूदा समय में दुनिया दो गुटों में बंटती नजर आ रही है। यूक्रेन पर रूस के हमले को लेकर एक ओर जहां पश्चिमी देश रूस से खिलाफ हो गए हैं। वहीं चीन परोक्ष रूप से चीन के समर्थन में उतर आया है।  इस समय रूसी सेना यूक्रेन में भारी तबाही मचा चुकी है और तेजी से राजधानी कीव की ओर बढ़ रही है। आज सुबह से ही यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाकों की आवाज सुनाई दे रही है। इस जंग में दुनिया भी दो पक्षों में बंट गई है। कई देश जैसे अमेरिका, ब्रिटेन, यूरोपीय देश, यूक्रेन के साथ खड़े हैं तो वहीं चीन और पाकिस्तान रूस का समर्थन कर रहे हैं।

यूक्रेन पर रूस से हमले से नाराज दुनिया के ज्यादातर देश रूस पर कड़े से कड़े प्रतिबंध लगा रहे हैं, तो चीन ने रूस पर लगे सभी गेहूं आयात प्रतिबंधों को हटाने का फैसला लिया है।

चीन के जनरल एडमिनिस्ट्रेशन ऑफ कस्टम ने गुरुवार यूक्रेन पर रूसी हमले के कुछ ही देर बाद इसकी घोषणा कर दी। यह कदम उस समझौते के तहत उठाया गया है जो इस महीने की शुरुआत में पुतिन और जिनपिंग के बीच हुआ था। रूस दुनिया के सबसे बड़े गेहूं उत्पादक देशों में से एक है। लेकिन रूस चीन को बैक्टीरिया और कंटेमिनेशन के डर के चलते गेहूं निर्यात नहीं करता था।

इस महीने की शुरुआत में 8 फरवरी को चीन और रूस के बीच एक समझौता हुआ था जिसके तहत चीन रूस से गेहूं और धान खरीदने और रूस कंटेमिनेशन को रोकने के लिए सभी जरूरी उपाय अपनाने पर सहमत हो गए थे। समझौते के अनुसार चीन गेहूं में किसी भी तरह की फंगस या कंटेमिनेशन मिलने पर खरीद को तत्काल रोक देगा। बुधवार को चीन के कृषि मंत्रालय ने बताया कि पिछले साल बुवाई की अवधि में बाढ़ के कारण चीन बड़ी कठिनाइयों का सामना कर रहा है।

आपको बता दें कि यूक्रेन पर हमले के बाद से पश्चिमी देश एक सुर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन की आलोचना कर रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति बाइडन ने गुरुवार को अपने संबोधन में रूस पर कड़े प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। वहीं यूरोपीय संघ के नेता भी छह घंटे की मीटिंग के बाद रूस पर और ज्यादा कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाने पर सहमत हो गए हैं। परिषद के अध्यक्ष ने कहा कि रूस यूक्रेन पर अपने हमले को सही ठहराने के लिए ‘झूठे और बेकार बहाने’ बना रहा है। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधों से उसकी सरकार को नुकसान होगा।

AddThis Website Tools
Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

2 days ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

2 days ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

5 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

5 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

5 days ago