Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज के ही दिन 2001 में दुनिया के महानतम क्रिकेट खिलाड़ी सर डॉन ब्रैडमैन का निधन का निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 25 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः
1586 : मुगल बादशाह अकबर के दरबार के नवरत्नों में से एक राजा बीरबल एक बागी कबीले के साथ लड़ाई में मारे गए।
1760 : लॉर्ड क्लाइव ने पहली बार भारत छोड़ा और 1765 में वापस आया। भारत में अंग्रेजों की हुकूमत कायम करने में अहम भूमिका निभाने वाला रॉबर्ट क्लाइव ईस्ट इंडिया कम्पनी द्वारा भारत में नियुक्त प्रथम गवर्नर था। सन 1757 में क्लाइव के नेतृत्व में प्लासी का युद्ध लड़ा गया, जिसने भारत में अंग्रेजी शासन की जड़ें जमाने का काम किया।
1894 : आध्यात्मिक गुरु, सूफी, वेदांत और रहस्यवादी दर्शन से प्रभावित मेहर बाबा का जन्म।
1956 : सोवियत राष्ट्रपति निकिता क्रुशचेव ने कम्युनिस्ट पार्टी में एक सनसनीखेज भाषण में जोसेफ स्तालिन की निंदा करते हुए उन्हें बर्बर तानाशाह बताया।
1962: देश के तीसरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत हुई। जवाहरलाल नेहरू तीसरी बार प्रधानमंत्री बने।
1964 : विश्व प्रसिद्ध मुक्केबाज मोहम्मद अली, जिन्हें उस समय कैसियस क्ले के नाम से जाना जाता था, ने सोनी लिस्टन को सातवें राउंड में हराकर विश्व हैवीवेट खिताब अपने नाम किया।
1981: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर का जन्म।
1986 : फिलीपीन में 20 बरस तक तानाशाही शासन करने वाले राष्ट्रपति फर्डिनाड मार्कोस सत्ता और देश छोड़कर अमेरिका भाग गए। उनकी जगह कोराजोन अकीनो ने शासन की बागडोर संभाली।
1988 : भारत ने सतह से सतह पर मार करने वाले देश में बने पहले प्रक्षेपास्त्र पृथ्वी का सफल परीक्षण किया।
1995 : असम में ट्रेन में दो बम फटने से सेना के कम से कम 22 जवान और पांच असैनिकों की मौत
2001 : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन का निधन।
2010 : नवंबर 2008 के मुंबई आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच रुका बातचीत का सिलसिला दोनों देशों के विदेश मंत्रियों के बीच बातचीत से फिर शुरू हुआ।
स्पोर्ट्स डेस्कः टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली है। दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में मंगलवार…
दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को कहा कि CAG की पूर्ववर्ती सरकार के समय में स्वास्थ्य विभाग…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि प्रदेश सरकार का बजट 24 से 26…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता रविवार को श्री श्याम कृपा मंडल खारी बावली 21वें वार्षिक…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि पार्टी संगठन सरकार से साथ…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…