Courtesy Reuters
कीवः रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्धा का आज दूसरा दिन है। रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। आज सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके सुने जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। साथ ही यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है।
इसके साथ ही यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में हैं और वहां रूसी सेना दाखिल हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रूसियों का पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनकी फैमिली है।
वहीं अमेरिका ने भी गुरुवार को ऐलान किया है कि वह यूरोप में 7000 एक्स्ट्रा फोर्सेस की तैनाती कर रहा है। अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के सहयोगियों को भरोसा दिलाने के लिए जर्मनी में सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। अमेरिका रूस को भी संदेश देना चाहता है कि अगर उसने नाटो देशों के तरफ नजर उठाई तो वह जवाबी कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेगा। रूस ने कल यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी प्लांट पर भी कब्जा कर लिया था। वहीं इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने आज बताया कि यूक्रेन का परमाणु संयंत्र सुरक्षित रूप से चल रहे हैं, चेर्नोबिल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।
इस बीच अमेरिका ने रूस की आक्रामक कार्रवाई के बाद वाशिंगटन में रूसी एम्बेसी में तैनात हाई लेबल डिप्लोमैट को अपने देश से निकाल दिया है। हालांकि, विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि डिप्लोमैट को यूक्रेन हमले के वजह से बाहर नहीं निकाला गया है।
वहीं स्थानीय लोगों ने न्यूयॉर्क में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को मार्च निकाला। इस दौरान हजारों लोगों ने मैनहट्टन की सड़कों पर यूक्रेनी फ्लैग लपेटकर और तख्तियां हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका शुक्रवार यानी आज रूसी हमले की निंदा और यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पर मतदान करवा सकता है।
वहीं क्रेमलिन ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया। क्रेमलिन के मुताबिक, मैक्रों और पुतिन में यूक्रेन मसले को लेकर गंभीर चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति ने फ्रांस को हमले की वजह और हालातों के बारे में बताया। बीते दिन पुतिन ने भारत, पाकिस्तान, ईरान और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों से बात की।
रूस यूक्रेन युद्ध अपडेटः
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…