Courtesy Reuters

कीवः रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्धा का आज दूसरा दिन है। रूस की तरफ से हमलों की इंटेसिटी काफी बढ़ गई है। आज सुबह से यूक्रेन की राजधानी कीव में धमाके सुने जा रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के पूरी सेना को युद्ध में उतारने का ऐलान किया है। साथ ही यूक्रेन ने दावा किया है कि उनकी फोर्सेस ने 800 से ज्यादा रूसी सैनिकों को मार गिराया है। 30 रूसी टैंक और 7 जासूसी एयरक्राफ्ट को भी तबाह कर दिया है।

इसके साथ ही यूक्रेन सरकार ने 18 से 60 साल के पुरुषों के देश छोड़ने पर रोक लगा दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि यूक्रेन ने अपने 10 हजार नागरिकों को मुकाबले के लिए राइफलें दी हैं।

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि दुनिया ने हमें जंग में लड़ने के लिए अकेला छोड़ दिया है। उन्होंने बताया कि वे कीव में हैं और वहां रूसी सेना दाखिल हो गई है। उन्होंने यह भी कहा कि इन रूसियों का पहला टारगेट वही हैं और दूसरा टारगेट उनकी फैमिली है।

वहीं अमेरिका ने भी गुरुवार को ऐलान किया है कि वह यूरोप में 7000 एक्स्ट्रा फोर्सेस की तैनाती कर रहा है। अमेरिका रक्षा विभाग पेंटागन ने बताया कि रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने नाटो यानी उत्तर अटलांटिक संधि संगठन के सहयोगियों को भरोसा दिलाने के लिए जर्मनी में सैनिकों की तैनाती का आदेश दिया है। अमेरिका रूस को भी संदेश देना चाहता है कि अगर उसने नाटो देशों के तरफ नजर उठाई तो वह जवाबी कार्रवाई करने में कोई संकोच नहीं करेगा। रूस ने कल यूक्रेन के चेर्नोबिल एटमी प्लांट पर भी कब्जा कर लिया था। वहीं इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी ने आज बताया कि यूक्रेन का परमाणु संयंत्र सुरक्षित रूप से चल रहे हैं, चेर्नोबिल में कोई नुकसान नहीं हुआ है।

इस बीच अमेरिका ने रूस की आक्रामक कार्रवाई के बाद वाशिंगटन में रूसी एम्बेसी में तैनात हाई लेबल डिप्लोमैट को अपने देश से निकाल दिया है। हालांकि, विदेश विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स को बताया कि डिप्लोमैट को यूक्रेन हमले के वजह से बाहर नहीं निकाला गया है।

वहीं स्थानीय लोगों ने न्यूयॉर्क में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के गुरुवार को मार्च निकाला। इस दौरान हजारों लोगों ने मैनहट्टन की सड़कों पर यूक्रेनी फ्लैग लपेटकर और तख्तियां हाथ में लेकर विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अमेरिका शुक्रवार यानी आज रूसी हमले की निंदा और यूक्रेन से रूसी सैनिकों की वापसी के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में प्रस्ताव पर मतदान करवा सकता है।

वहीं क्रेमलिन ने बताया कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फोन किया। क्रेमलिन के मुताबिक, मैक्रों और पुतिन में यूक्रेन मसले को लेकर गंभीर चर्चा हुई। रूसी राष्ट्रपति ने फ्रांस को हमले की वजह और हालातों के बारे में बताया। बीते दिन पुतिन ने भारत, पाकिस्तान, ईरान और फ्रांस के राष्ट्राध्यक्षों से बात की।

रूस यूक्रेन युद्ध अपडेटः

  • रूसी हमले में अब तक 137 यूक्रेनी मारे गए हैं, इनमें आम आदमी और सेना के जवान शामिल हैं।
  • अमेरिका के मुताबिक रूस ने यूक्रेन पर 160 मिसाइलें दागी हैं।
  • रूस ने बताया कि यूक्रेन पर पहले दिन 203 हमले किए गए। यूक्रेन के 83 लैंड बेस्ड टारगेट हिट किए।
  • यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा कि रूसी सैनिक राजधानी कीव में दाखिल हो गए हैं। उनका पहला निशाना मैं हूं और दूसरे नंबर पर मेरा परिवार है।
  • यूक्रेन ने 18-60 वर्ष के पुरुषों के वतन छोड़ने पर रोक लगा दी गई है। मार्शल लॉ के तहत नागरिकों से इसका पालन करने को कहा गया है।
  • यूक्रेन की राजधानी कीव में गुरुवार को रात 10 बजे से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। चश्मदीदों ने बताया कि रातभर धमाके और एयर रेड के सायरन सुनाई दिए। लोगों से लाइटें बंद करने और पर्दे लगाने को कहा गया।
  • यूक्रेन के स्नेक आईलैंड पर रूस का कब्जा हो गया है। यूक्रेन की स्टेट बॉर्डर गार्ड सर्विस ने इस बात की पुष्टि की है। एयर स्ट्राइक में यहां की इमारतें तबाह हो गईं।
  • रूसी सेनाओं ने चेर्नोबिल न्यूक्लियर प्लांट पर कब्जा किया। कीव के नजदीक यूक्रेनी एयरबेस पर भी अब रूस का कब्जा है।
  • रूसी एयरक्राफ्ट एंटनोव-26 यूक्रेन के करीब वोरोनेज इलाके में क्रैश हो गया। रूस ने कहा कि यह एयरक्राफ्ट इक्विपमेंट ट्रांसपोर्ट कर रहा था। एयरक्राफ्ट के क्रू मेंबर्स की मौत हो गई है। रूस ने यह नहीं बताया कि इनकी संख्या कितनी थी।
  • रूस की राजधानी मास्को में सैकड़ों रूसी नागरिकों ने प्रदर्शन किया। युद्ध बंद करने के लिए यह प्रदर्शन किया गया था। 1700 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
  • भारत ने पोलैंड के रास्ते भारतीयों को निकालने का फैसला लिया है। इसके साथ ही यूक्रेन से एयरलिफ्ट भी किया जा सकता है। भारत ने यूक्रेन में फंसे लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here