Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2010 में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे

दिल्लीः आज के ही दिन 2010 में सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक दिवसीय क्रिकेट में दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1483 – प्रथम मुगल शासक बाबर का जन्म।
1525 – पुर्तगाल के विख्यात कवि लुई वास कैमुएन्स का पुर्तगाल के लिस्बन नगर में जन्म।
1739- ईरान के आक्रमणकारी नादिर शाह और मुगल शासक मोहम्मद शाह के बीच करनाल का युद्ध लड़ा गया।
1821 – मेक्सिको ने स्पेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1822 – दुनिया के पहले स्वामी नारायण मंदिर का अहमदाबाद में उद्घाटन हुआ।
1868- एंड्रयू जॉनसन अमेरिका के पहले राष्ट्रपति थे, जिन्होंने महाभियोग का सामना किया। आज ही के दिन अमेरिका के हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में महाभियोग के पक्ष में 126 वोट पड़े जबकि इसके खिलाफ 47 वोट पड़े थे।
1882 – संक्रामक बीमारी टीबी की पहचान की गई।
1894 – निकारागुआ ने होंडुरास की राजधानी तेगुसिगालपा पर कब्जा किया।
1895 – क्यूबा में स्वतंत्रता प्राप्ति के लिये लड़ाई शुरू हुई।
1918 – यूरोपीय देश एस्टोनिया ने रूस से स्वतंत्रता हासिल की।
1924 – प्रसिद्ध भारतीय गजल गायक तलत महमूद का जन्म।
1942- नाजी नेताओं के प्रोपेगेंडा का जवाब देने के लिए वॉयस ऑफ अमेरिका ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।
1945 – मिस्र और सीरिया ने नाजी जर्मनी के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1948 – फिल्म से लेकर राजनीति तक का सफर तय करने वाली जयललिता का जन्म।
1949 – इजरायल और मिस्र ने संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1955- एप्पल कंपनी के को-फाउंडर और अमेरिकी बिजनेसमैन स्टीव जॉब्स का कैलिफोर्निया में जन्म हुआ। उनका वास्तविक नाम स्टीव पॉलिजॉर्ब था।
1961 – मद्रास सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।
1967- हैदराबाद के सातवें और आखिरी निजाम मीर उस्मान अली खान का निधन हुआ। उस्मान अली एक दौर में दुनिया के सबसे अमीर इंसान थे।
1974 – पाकिस्तान ने आधिकारिक तौर पर बंगलादेश को मान्यता प्रदान की।
1976 – क्यूबा में संविधान को अंगीकार किया गया।
1981- ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना ने शादी करने की घोषणा की.
1991 – अमेरिका और गठबंधन सेनाओं ने इराकी सेना के खिलाफ जमीनी लड़ाई शुरू की।
1998 – हिन्दी फिल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री ललिता पवार का निधन।
2003 – चीन के शिनजियांग प्रान्त में भीषण भूकम्प से 257 मरे।
2004 – रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मिखाइल कास्यानोव को उनके पद से हटाया।
2006 – फिलीपीन्स में तख्तापलट की कोशिश के बाद आपातकाल लागू किया गया।
2008- क्यूबा के राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो ने पद से इस्तीफा दिया। फिदेल के भाई राउल कास्त्रो क्यूबा के नए राष्ट्रपति बने।
2010 – सचिन तेंदुलकर क्रिकेट के एक दिवसीय खेल में दोहरा शतक जमाने वाले पहले खिलाड़ी बने
2013 – राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिये क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।
2014 – अमेरिकी अभिनेता हेरोल्ड रामिस का निधन।
2018 – बॉलीवुड अभिनेत्री श्रीदेवी का निधन।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago