Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 1947 में ISO यानी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन की नींव लंदन में पड़ी थी - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1947 में ISO यानी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन की नींव लंदन में पड़ी थी

दिल्लीः आज के ही दिन 1947 में ISO यानी इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन फॉर स्टैंडर्डाइजेशन की नींव लंदन में पड़ी थी। ISO एक गैर-सरकारी संगठन है। इससे दुनिया के 165 देश सदस्य के तौर पर जुड़े हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 23 फरवरी को घटित हुईं घटनाओं परः

1468 – प्रिंटिंग प्रेस का आविष्कार करने वाले जोहानेस गुटेनबर्ग का निधन।
1768 – कर्नल स्मिथ ने ब्रिटिश सत्ता को स्वीकार कर चुके हैदराबाद के निजाम के साथ शांति समझौता किया।
1799 – मिस्र पर फ्रांस के तानाशाह नेपोलियन बोनापार्ट का अधिकार हो जाने के बाद फ्रांसीसी सेना ने आक्रमण शुरू किया।
1822- बोस्टन को चार्टर मिला और वह एक शहर बन गया।
1871 – इंग्लैंड की राजधानी में यूरोपीय सरकारों की उपस्थिति में लंदन कॉन्फ़्रेन्स हुई। इसका मुख्य कारण फ्रांस पर जर्मनी की विजय तथा दिन प्रतिदिन उसकी बढ़ती शक्ति थी।
1886 – अमेरिका के रसायनशास्त्री एवं आविष्कारक मार्टिन हेल ने एल्युमिनियम की खोज की।
1905- दुनिया का पहला रोटरी क्लब शिकागो के अटॉर्नी पॉल पी. हैरिस ने बनाया।
1940 – रूसी सेनाओं ने यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर कब्जा किया।
1945- अमेरिका ने जापान के कब्जे वाले टापू ईवो जीमा पर अपना परचम फहराया। इस टापू की स्थिति सामरिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण थी।
1947 – दुनिया को मानक में पिरोने वाले अंतरराष्ट्रीय मानकीकरण संगठन की स्थापना हुई।
1952 – भारत में कर्मचारी भविष्य निधि एवं विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया।
1958 – अर्जेंटीना के महान फाॅर्मूला वन चालक खुआन मैनुएल फांगियो का दो लोगों ने अपहरण कर लिया।
1962 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1964- चीन ने अपनी स्थिति में बदलाव करते हुए कश्मीर मसले पर पाकिस्तान का खुलकर समर्थन किया।
1967 – अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़े हमले शुरू किये।
1969 – हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री मधुबाला का निधन।
1970 – गुयाना देश गणराज्य बना और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1981- स्पेन में दक्षिणपंथी सेना ने तख्तापलट किया, जिससे राजनीतिक अनिश्चितता की स्थिति पैदा हो गई।
2004- हिन्दी फिल्मों के प्रतिभाशाली अभिनेता, निर्माता, निर्देशक और संपादक विजय आनन्द का निधन। उनकी फिल्म ‘गाइड’ को बेहतरीन फिल्मों में शुमार किया जाता है।
2003 – कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज़ शतक लगाकर 1983 का कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा।
2006- इराक में हुई जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गई।
2007 – पाकिस्तान ने शाहीन-2 मिसाइल का परीक्षण किया।
2010 – भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ. हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई।
2014 – रूस के सोच्चि शहर में 22वें शीतकालीन ओलंपिक खेलों का समापन हुआ।

 

 

 

 

admin

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

4 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

4 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

5 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

5 days ago