Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 22 February 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 22 फरवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा तुला राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। शनि और बुध मकर राशि में हैं। गुरु और सूर्य कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर चल रही है। जनमानस के लिए ठीक चल रहा है।
मेष – आनंददायक जीवन गुजरेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। रंगीन बने रहेंगे। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। शैक्षणिक क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मेहनत करने की जरूरत है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

वृषभ – आज के दिन शत्रुओं पर विजय पा लेंगे। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मिथुन – आपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावुक होकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापारिक स्थिति अच्छी है।

कर्क – आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम में थोड़ा असमंजस की स्थिति है। निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी नहीं है। घरेलू चीजों को शांत होकर निपटाएं। कलह का संकेत दिख रहा है।  व्‍यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।

सिंह – आज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। खासकर व्‍यवसायिक सफलता। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक दिख रहा है। प्रेम और संतान का साथ होगा।

कन्‍या – आपके लिए उतार-चढ़ाव वाली स्थिति है। बहुत जल्‍दी मूड बदल रहा है। ध्‍यान की कमी है। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है। प्रेम अच्‍छा है लेकिन तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्‍यापार सही चल रहा है।

तुला – आज के दिन आप आकर्षण के केंद्र बने हुए हैं। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका सही चल रहा है। इनकम बढ़ेगी। प्रेम में मधुरता, नवीनता और व्‍यापार बहुत सही है। किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है।

वृश्चिक -आज के दिन आपका  मन अशांत रहने वाला है। ज्‍यादा सोचने के शिकार हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मानसिक स्‍वास्‍थ्‍य सही नहीं है। दिनभर मूड में उतार-चढ़ाव महसूस होता रहेगा। प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

धनु – आज के दिन आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम बहुत मधुरता के साथ आगे बढ़ रहा है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मकर – आज के दिन आपके लिए व्‍यापारिक लाभ वाला समय है। पिता का साथ होगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। भौतिक सुखों के साथ आध्यात्मिक बातों पर भी ध्यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार उत्‍तम है।

कुंभ – आज के दिन आपका भाग्‍य साथ देने लगा है। परिस्थितियां अनुकूल हैं। प्रेम का साथ है। संतान और व्‍यापार बहुत अच्‍छे से आगे बढ़ रहे हैं। जाने-अनजाने में हुई गलती की वजह से काम दोबारा करना पड़ सकता है।

मीन – आपके लिए सलाह है कि बस एक दिन और बचकर पार करें। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी भी तरह का कोई शारीरिक रिस्‍क न लें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here