Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1997 में स्कॉटलैंड के रोसलिन इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की एक टीम ने क्लोन डॉली भेड़ की घोषणा, जिसे वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया था

दिल्लीः आज के ही दिन 1997 में स्कॉटलैंड के रोसलिन इंस्टीट्यूट के वैज्ञानिकों की एक टीम ने क्लोन डॉली भेड़ की घोषणा, जिसे वैज्ञानिकों ने लैब में बनाया था। हालांकि, ये क्लोन भेड़ 5 जुलाई 1996 को पैदा हो गई थी, लेकिन इसकी घोषणा 7 महीने बाद की गई। इस भेड़ का नाम अमेरिकी सिंगर एवं एक्ट्रेस डॉली पार्टन के नाम पर रखा गया था। आइए एक नजर डालते हैं 22 फरवरी को देश और दुनिया में घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1732 – अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन का जन्म।
1746 – फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 – यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1821 – स्पेन ने फ्लोरिडा प्रांत को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 – डच ईस्ट इंडिया कंपनी ने सेरामपुर और बालासोर को ईस्ट इंडिया कंपनी से खरीदा।
1857 – स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडल पावेल का लंदन में जन्म।
1885 – क्रांतिकारी जतीन्द्र मोहन सेन गुप्ता का जन्म।
1907: लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब शुरू हुई।
1913 – मैक्सिको के क्रान्तिकारी राष्ट्रपति फ़्रैन्सिस्को मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1944 – महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का निधन।
1958 – विख्यात साहित्यकार अबुल कलाम आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन।
1967 – इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकर्णो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सुहार्तो के हवाले कर दिये और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1974: पाकिस्तान ने बांग्लादेश को एक देश के रूप में मान्यता दी।
1979 – कैरेबियाई द्वीप सेंट लूसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 – अफगानिस्तान में सैनिक शासन लागू होने की घोषणा हुई।
1982 – विख्यात उर्दू कवि जोश मलीहाबादी का निधन।
1991 – तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमेरिका इराक पर हमला कर देगा।
1997 – स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से ‘क्लोन’ बनाने की घोषणा की।
1998 – जापान के नगानो शहर में 18वें शीतकालीन ओलंपिक खेल का समापन।
1999 – भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती की कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त हुई।
2011 – न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत हुई।
2013 – सीरियाई सेना ने अलेप्पो में विद्रोहियों को निशाना बनाकर हमले किये, जिसमें 29 लोगों की मौत हो गयी तथा 150 लोग घायल हुए।

 

admin

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

3 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

3 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago