Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 18 February 2022: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 18 फरवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। शनि और बुध मकर राशि में हैं। गुरु और सूर्य कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है।

मेषमेष राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा है। लेखनी से काम करने वाले लोगों के लिए अच्‍छा है। संतान और प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति सही है। आर्थिक मामले सुलझते दिख रहे हैं।

वृषभआपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। पिता का साथ है। बस थोड़ा कलहकारी सृष्टि का सृजन हो रहा है। यद्यपि की भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी और भौतिक सुख संपदा में वृद्ध‍ि दिख रही है। प्रेम, संतान और स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा दिख रहा है।

मिथुनआपके जीवन में शुभता बढ़ी हुई है। हड्डियों की थोड़ी दिक्‍कत हो सकती है। बाकी पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यवसायिक ऊर्जा का स्‍तर बढ़ा हुआ है। व्‍यवसाय सही चल रहा है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कर्कआपके लिए मध्‍यम समय चल रहा है। बहुत मेहनत करने के बाद भी बहुत तरक्‍की नहीं मिल रही है लेकिन निरंतर लगे रहें। आगे चलकर सब सूद समेत मिलेगा। व्‍यवसाय मध्‍यम चल रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यवसायिक स्थिति भी मध्यम है। जुआ, सट्टा, लॉटरी में अभी पैसे न लगाएं।

सिंहआज के दिन आप शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। शादी तय हो सकती है। जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर हो सकती है। स्‍वास्‍थ्‍य में भी सुधार हो रहा है। प्रेम, व्‍यापार, स्‍वास्‍थ्‍य सब अच्‍छा है।

कन्‍याआपके लिए अच्‍छी स्थिति है। बस अभी मन थोड़ा परेशान है। खिन्‍नता के शिकार हैं। चीजों को ज्‍यादा सोचकर भी मन परेशान हो जाएगा। दिमाग इस समय ज्‍यादा एक्टिव है। इस वजह से आराम नहीं मिल पा रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

तुलाआपकी सोच अच्छी हो गई है। दिमाग बहुत अच्‍छा काम कर रहा है। भाग्‍य साथ दे रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी हो रही है। प्रेम पूरा-पूरा परवान चढ़ रहा है। आय में बढ़ोत्‍तरी हो रही है। नवप्रेम का भी आगमन दिख रहा है। व्‍यापारिक स्थिति भी अच्‍छी है।

वृश्चिकआज के दिन आपको व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए अवसर मिलेंगे। नौकरी-चाकरी की स्थिति पदोन्नति की ओर जा रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। व्‍यापार बहुत अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति निरंतर सुधार की ओर जा रही है।

धनुआपके लिए स्थिति एक सुअवसर देने वाली है। भाग्‍यवश भी आपके कुछ काम बन सकते हैं। परिस्थितियां अनुकूल हो रही हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में बहुत निकटता आ गई है। व्‍यापार पहले से अच्‍छा है।

मकरआप अपने लक्ष्‍य के बहुत नजदीक पहुंच चुके हैं। धैर्य के साथ आगे बढ़ें। स्‍वास्‍थ्‍य पर थोड़ा ध्‍यान दें। प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ है।

कुंभरंगीन बने रहेंगे। चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात होगी। पति-पत्‍नी की चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्‍यवसायिक लाभ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मीनआज के दिन विरोधी नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं चल पाएगी। आप उन पर भारी पड़़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम-व्‍यापार का पूरा साथ है लेकिन प्रेम में थोड़ी उलझनें रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here