सांकेतिक तस्वीर

दिल्लीः भारत में अब लोगों को वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से निजात मिलने के आसार दिखाई देने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 25,920 नए केस मिले, जो कि बुधवार की तुलना में 4,837 कम है। इस दौरान 492 मरीजों की मौत हुई, जबकि 66,254  लोग ठीक हुए। फिलहाल पूरे देश में कोरोना के 2,92,092 एक्टिव केस हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 2.07% है। वीकली पॉजिटिविटी रेट 2.76% है।

मौजूदा समय में देश में रिकवरी रेट 98.12% है। देश भर में अब तक 4,19,77,238 लोग रिकवर हो चुके हैं। पूरे देश में गुरुवार को 12,54,893 कोरोना टेस्ट हुए। अब तक 75.68 करोड़ से ज्यादा टेस्ट हो चुके हैं। कोरोना महामारी के खिलाफ वैक्सीनेशन कैंपेन जारी है।  देश भर में अब तक 174.64 करोड़ वैक्सीन डोज लग चुकी है।

महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना के 2,797 नए मामले दर्ज किये गए, जिसके बाद राज्य में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 78,53,291 हो गई। पिछले 24 घंटों में 40 लोगों ने कोरोना के कारण अपनी जान गंवाई, जिसके बाद कुल कोरोना मृतकों का आंकड़ा 1,43,532 हो गया है। राज्य में ओमक्रिॉन का एक भी ताजा मामला सामने नहीं आने के कारण नए वायरस के मामलों की संख्या 4,456 पर बनी हुई है। इस दौरान 6,383 रोगी कोरोना मुक्त हुए जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 76,81,961 हो गई।

वहीं मध्य प्रदेश में गुरुवार को कोरोना के 1,328 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,31,589 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में छह लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है। इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,709 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है। प्रदेश में वर्तमान में 11,535 मरीज उपचाराधीन हैं। पिछले 24 घंटों में 2,780 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 10,09,345 लोग मात दे चुके हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here