Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 17 February 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 17 फरवरी है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थितिराहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। सूर्य और गुरु कुंभ राशि में हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है।

मेष आज का दिन  विद्यार्थी पढ़ने-लिखने में मन लगाएंगे। विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। जो भी व्‍यक्ति इस समय पढ़ने-लिखने में मन लगाएगा उसका लाभ मिलेगा। लेखकों-कवियों के लिए अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है आपका। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्‍यान दें। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृषभआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि संभव है। मां के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मिथुनआज के दिन आपका पराक्रम रंग लाएगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से आपने कुछ सोचा है तो उसकी शुरुआत कर सकते हैं। बहुत अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति मध्‍यम दिख रही है। व्‍यापारिक स्थिति बहुत बढ़िया है।

कर्कआपके लिए धनदायक समय है लेकिन निवेश करने से बचें। नुकसान हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम की स्थिति में क्रोध के शिकार हो सकते हैं। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

सिंहआज के दिन सकारात्‍मक ऊर्जा का संचार होगा। जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्‍धता होगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम के दृष्टिकोण से मूड बदलेगा। व्‍यापारिक स्थिति सही है।

कन्‍याआज के दिन आपका मन परेशान रहेगा। अत्‍यधिक सोचने के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक है लेकिन मन से परेशान हैं। प्रेम की स्थिति सही है लेकिन कन्‍फ्यूजन की स्थिति बनी रहेगी। व्‍यापारिक स्थिति सही दिखाई दे रही है।

तुलाआज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम की स्थिति बहुत शुभ है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिकआपके लिए व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रही है। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और संतान का साथ है। व्‍यापार के लिए बहुत बढ़िया स्थिति है।

धनुआज के दिन यात्रा में लाभ मिलेगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जोखिम से उबर चुके हैं। स्‍वास्‍थ्‍य आपका अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

मकरआज के दिन आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। किसी तरह का कोई रिस्‍क न लें। काम, स्‍वास्‍थ्‍य में रुकावट पैदा होगी। फिर भी प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।

कुंभकुंभ राशि के जातकों का आज के दिन विवाह तय हो सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए सुखद समय दिख रहा है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम और व्‍यापार सब कुछ अद्भुत दिख रहा है।

मीनआज के दिन आपको शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग कम रहेगा। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं संभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here