Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का राशिफलः आज के दिन 1781 में दिल के धड़कन सुनने के लिए स्टेथोस्कोप के आविष्कार करने वाले रेने लेने का फ्रांस के पेरिस में रेने लेने का जन्म हुआ था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का राशिफलः आज के दिन 1781 में दिल के धड़कन सुनने के लिए स्टेथोस्कोप के आविष्कार करने वाले रेने लेने का फ्रांस के पेरिस में रेने लेने का जन्म हुआ था

दिल्लीः आज के दिन 1781 में दिल के धड़कन सुनने के लिए स्टेथोस्कोप के आविष्कार करने वाले रेने लेने का फ्रांस के पेरिस में रेने लेने का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 17 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1698 : औरंगजेब ने आठ साल की घेराबंदी के बाद जिंजी के किले पर कब्जा किया।
1714 : पेरिस की संसद ने पोप क्लेमेन्स इलेवन की ‘यूनिजेनेटस’ डिग्री को स्वीकार किया।
1720 : द हेग की संधि ने स्पेन, ब्रिटेन, फ्रांस, ऑस्ट्रिया और डच गणराज्य के बीच हस्ताक्षर किए, क्वार्टरल गठबंधन ने युद्ध को समाप्त किया।
1772 : पोलैंड के पहले विभाजन पर ऑस्ट्रिया, प्रशिया और रूस द्वारा वियना में हस्ताक्षर किए।
1776 : एडवर्ड गिब्बन ने रोमन साम्राज्य की गिरावट और पतन के इतिहास का पहला खंड प्रकाशित किया।
1781: दिल के धड़कन सुनने के लिए स्टेथोस्कोप के आविष्कार करने वाले रेने लेने का फ्रांस के पेरिस में रेने लेने का जन्म हुआ
1807 : हेनरी क्रिस्टोफर हैती राज्य के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1827 : स्विटज़रलैंड के बुद्धिजीवी जॉन हेनरी पेस्टलोज़ी का निधन।
1865 : अमेरिका में गृह युद्ध के दौरान कोलंबिया सुप्रीम कोर्ट को जला दिया गया।
1878 : सैन फ्रांसिस्को शहर में पहली बार टेलीफोन एक्सचेंज खोला गया।
1882 : पहला टेस्ट क्रिकेट मैच सिडनी के क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया।
1883 : महान क्रांतिकारी, स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव बल वंत फडके का अदन की जेल में निधन।
1894 : अमेरिकी डाकू जॉन वेस्ले हार्डिन को जेल से रिहा किया गया।
1909 : अमेरिकी साम्राज्य के ख़िलाफ़ संघर्ष छेड़ने वाले अश्वेत अपाचे योद्धा जेरेनिमो का निधन।
1915 : महात्मा गांधी ने पहली बार शांतिनिकेतन का दौरा किया।
1927 : वीर वामनराव जोशी द्वारा लिखित रणदुंदुभी नाटक का मुंबई में प्रयोग हुआ, इसमें दीनानाथ मंगेशकर ने तेजस्विनी की भूमिका अदा की।
1931 : लॉर्ड इरविन ने वायसराय निवास में गांधी जी का स्वागत किया।
1927 : हवाई जहाज बनाने वाली विश्व की प्रथम कंपनी की स्थापना विलियम बोइंग और एल्बर्ट हबार्ड द्वारा की गयी।
1933 : अमेरिका की साप्ताहिक पत्रिका ‘न्यूजवीक’ प्रकाशित हुई।
1944 : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एनीवेटोक का युद्ध शुरू हुआ जिसमें अमेरिकी सैनिकों ने जीत हासिल की।
1947 : सोवियत संघ में ‘वायस ऑफ अमेरिका’ का प्रसारण शुरू किया गया।
1962 : जर्मनी के हैम्बर्ग में तूफान से 265 लोगों की मौत हुई।
1959: दुनिया के पहले वेदर सैटेलाइट वेनगार्ड-2 को अमेरिका ने लॉन्च किया।
1979: चीन की सेना ने वियतनाम पर हमला बोला।
1972 : ब्रिटिश संसद ने यूरोपीय समुदाय में शामिल होने का प्रस्ताव पारित किया।
1982 : जिम्बाव्वे के प्रधानमंत्री राबर्ट मुगाबे ने सरकार के ख़िलाफ़ साजिश के आरोप में जोशुआ एन्कोमी को सरकार से निकाल दिया।
1987: ब्रिटेन में शरण लेने पहुंचे श्रीलंका के कुछ तमिलों ने हीथ्रो एयरपोर्ट पर निर्वस्त्र होकर प्रदर्शन किया।
1990 : चेकोस्लोवाकिया की कम्युनिस्ट पार्टी ने सोवियत हमले के बाद सत्ता में आने से पूर्व राष्ट्र गुस्ताव हसाक, पूर्व प्रधानमंत्री लुबीमिर स्ट्रोगल सहित 20 अन्य नेताओं को निष्कासित कर दिया गया।
1994 : गुजरात के मुख्यमंत्री चिमनभाई पटेल का निधन।
1996 : रूसी शतरंज ग्रैंडमास्टर गैरी कास्पोरोव ने ‘डीप ब्लू’ नामक एक सुपरकम्प्यूटर को इस खेल में परास्त किया।
1997 : नवाज शरीफ़ पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बने।
1999 : प्रीति बंसल (भारतीय मूल की) न्यूयार्क प्रान्त की सॉलिसिटर जनरल बनीं, पाकिस्तान के सभी सैनिक अदालतों की वहाँ की सर्वोच्च न्यायालय ने अमान्य किया।
2000 : संयुक्त राष्ट्र शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक विकास संगठन ने बांग्लादेश के अनुरोध पर 21 फ़रवरी को सम्पूर्ण विश्व में मातृभाषा दिवस मनाने का निश्चय किया
2002 -नेपाल में माओवादियों के एक बड़े हमले में सेना तथा पुलिस के 129 जवानों सहित 138 की हत्या, जवाबी कार्रवाई में 100 से अधिक विद्रोही मारे गये।
2004 : फूलनदेवी हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त शमशेर सिंह राणा तिहाड़ जेल से फरार हुआ।
2007 : अमेरिका की तत्कालीन विदेश मंत्री हिलेरी क्लिंटन ने इराक से सैनिकों को वापस बुलाये जाने की घोषणा की।
2008 : कोसोवो ने सर्बिया से स्वतंत्रता की घोषणा की।
2009: चुनाव आयोग ने आखिरी चरण की वोटिंग खत्म होने तक एग्जिट पोल जारी करने पर रोक लगा दी।
2014 : सऊदी अरब की सोमाया जिबार्ती देश की पहली महिला मुख्य संपादक बनीं। उन्हें ‘सऊदी गजट’ अखबार का मुख्य संपादक बनाया गया।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago