दिल्ली रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। रूसी सैनिकों ने यूक्रेन को चारो ओर से घेर लिया है। यूक्रेन की सीमा पर रूस ने करीब 1.3 लाख सैनिकों को तैनात किया है। न्यूयॉर्क टाइम्स ने एक मैप बनाकर अपनी रिपोर्ट में बताया है रूसी सैनिक कहां-कहां पर तैनात हैं।
न्यूयॉर्क टाइम्स के मैप को देखने से पता चलता है कि रूसी सैनिक बेलारूस, रूस और क्रीमिया में बड़े स्तर पर मौजूद हैं। बेलारूस में रूसी सैनिक ब्रेस्ट, बरनोविच, येल्स्क, मज्यर आयर रेच्य्स्ता जैसे इलाकों में यूक्रेन की सीमा नजदीक जमा हैं। इसके साथ रूस में रूसी सैनिक किन्त्स्य, पोचेप, कुर्सक, सोलोती, बोगुचार, लुहंस्क, दोनेस्त्स्क जैसे इलाकों में तैनात हैं। इसके साथ रूसी सैनिक क्रीमिया के नोवूजेरने, सेवास्तोपोल, पेरेवलने और फेडेसिया जैसे क्षेत्र में तैनात हैं। आपको बता दें कि रूसी सैनिकों की यह स्थिति 13 फरवरी 2022 की है।
हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने लगातार कह रहे हैं कि उनका इरादा यूक्रेन पर हमाला करने की नहीं है। आपको बता दें कि रूसी सैनिक और बेलारूस की सेना के जवान पिछले 10 दिनों का युद्ध अभ्यास भी कर रहे हैं।
रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ने तनाव को लेकर अमेरिका सहित कई पश्चिमी देशों के अधिकारियों ने रूस को चेतावनी दी है कि रूस यूक्रेन पर कभी भी हमला कर सकता है। पश्चिमी देशों की खुफिया एजेंसियों ने चेतावनी दी है कि रूस 16 फरवरी को यूक्रेन पर हमला कर सकता है। यूक्रेनी राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने भी माना है कि देश को जल्द ही ‘एक महान युद्ध’ का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि रूस ने इस बात से इनकार करना जारी रखा है कि वह यूक्रेन पर हमला करने वाला है।
प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…
दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…