Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 12 February 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 12 फरवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा, मिथुन राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति पहले से बेहतर है।


मेष-
आज के दिन आपकी बेहतर स्थिति है। पराक्रम रंग लाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। प्रेम की स्थिति निरंतर सुधार की ओर है। संतान की स्थिति निरंतर सुधार की ओर है। व्‍यवसाय आपका अच्‍छा चल रहा है।

वृषभ-आज के दिन आय में आशातीत सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। संतान की स्थिति सुधर चुकी है। भाग्‍य साथ दे रहा है। प्रेम की स्थिति पहले से बेहतर हो चुकी है। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप निरंतर आगे जा रहे हैं।

मिथुन-आज के दिन सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। समय साथ दे रहा है। जिस चीज की जरूरत है उसकी उपलब्‍धता है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यवसाय का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कर्क-आज के दिन आपका मन थोड़ा व्‍याकुल रहेगा। शारीरिक निस्‍तेजता के शिकार होंगे लेकिन पहले से बेहतर स्थिति है। संतान और प्रेम की स्थिति क्रोध के कारण खराब होगी। व्‍यवसाय आपका सही चल रहा है।

सिंह-आज के दिन आय में आशातीत बढ़ोत्‍तरी होगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। एक अच्‍छी स्थिति दिख रही है। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा, प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

कन्‍या-आज के दिन व्‍यवसायिक सफलता का योग बन रहा है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिल रही है। शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। अच्‍छी स्थिति है। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर हो चुका है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ है।

तुला-आज के दिन आपकी अच्‍छी स्थिति है। जोखिम से उबर चुके हैं। खुशहाल समय है। समय साथ दे रहा है। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम में नयापन है। विद्यार्थियों के अच्‍छा समय है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

वृश्चिक-आपके लिए जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम-व्‍यापार का साथ मिलेगा।

धनु-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। खुशहाल मन रहेगा। छुट्टी सा महसूस करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

मकर-आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। लोग डिस्‍टर्ब करने की कोशिश करेंगे लेकिन कर नहीं पाएंगे। शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। गूढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार बहुत अच्‍छा चल रहा है।

कुंभ-कुंभ राशि के विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय है। कुछ लिखना-पढ़ना चाहते हैं तो अच्‍छा समय है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। व्‍यवसाय में सफलता मिलते हुए दिखाई दे रही है।

मीन-आज के दिन भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि होगी लेकिन गृहकलह के शिकार हो सकते हैं। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम, व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here