Subscribe for notification
शिक्षा

आज के दिन 1990 में दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला 27 साल बाद जेल से रिहा हुए थे

दिल्लीः आज के दिन 1990 में दक्षिण अफ्रीका के महान नेता नेल्सन मंडेला 27 साल बाद जेल से रिहा हुए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 11 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1613 – मुगल बादशाह जहांगीर ने ईस्ट इंडिया कंपनी को सूरत में कारखाना लगाने की अनुमति दी।
1720 – स्वीडन तथा प्रशिया के बीच शांति समझौता।
1793 – प्रशिया की सेना ने नीदरलैंड के वेनलो पर कब्जा किया।
1814 – यूरोपीय देश नॉर्वे ने स्वतंत्रता की घोषणा की।
1847- अमेरिका के महान आविष्कारक थॉमस एडिसन का जन्म। एडिसन के नाम पर अकेले एवं संयुक्त रूप से 1093 पेटेंट हैं, जो अपने आप में एक विश्व रिकार्ड है।
1889 – जापान में मेजी संविधान को अंगीकार किया गया।
1919 – फ्रेडरिक एबर्ट जर्मनी के राष्ट्रपति चुने गये।
1933- गांधी जी के साप्ताहिक प्रकाशन ‘हरिजन’ का पहला अंक पुणे से प्रकाशित।
1942- सेठ जमनालाल बजाज का निधन हुआ
1953 – सोवियत संघ ने इजरायल के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1956: ब्रिटेन के दो राजनयिक जो पांच वर्ष पहले रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गए थे, सोवियत संघ में दोबारा दिखे।
1963- सोवियत संघ (अब रूस) से चार मिग लड़ाकू विमान भारत पहुंचे। सोवियत संघ के साथ 12 मिग खरीदने की डील 1962 की जंग से पहले हुई थी।
1964 – ताइवान ने फ्रांस के साथ कूटनीतिक संबंध तोड़े।
1968 – जनसंघ के संस्थापक पंडित दीन दयाल उपाध्याय की मुगलसराय में हत्या कर दी गयी।
1977- देश के तत्कालीन राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का निधन।
1979: अयातुल्ला खमैनी के समर्थकों ने ईरान की राजधानी तेहरान पर कब्जा किया।
1979 – ईरान के प्रधानमंत्री ने इस्तीफा दिया, सर्वोच्च नेता अयातुल्ला खमनेई का सत्ता पर कब्जा।
1987 – अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया।
1990 – नेल्सन मंडेला को 27 साल बाद जेल से रिहा किया गया।
1997- भारतीय खगोल भौतिकविद् जयंत वी नार्लीकर को यूनेस्को के ‘कलिंग पुरस्कार’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वर्ष 1996 के लिए दिया गया।
2003- इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वर्ल्ड कप का मैच खेलने से इसलिए इंकार कर दिया क्योंकि वो जिम्बाब्वे में खेला जाना था। वर्ल्ड कप का मैच नहीं खेलने के पीछे ऐसा कारण पहली बार दिया गया था। बाद में ये मैच रद्द हो गया।
2003- इंग्लैंड की क्रिकेट टीम ने विश्वकप का अपना मैच खेलने से इनकार कर दिया क्योंकि वह जिम्बाब्वे में खेला जाने वाला था। विश्व कप क्रिकेट में आयोजन स्थल के कारण मैच न खेलने का यह अपने आप में पहला वाकया था।
2011– मिस्र में क्रांति के दौरान राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने इस्तीफा दिया।
2013– रूस के कोमी क्षेत्र में विस्फोट में 18 खदान कर्मी मारे गये।
2014- पूर्वी अल्जीरिया में ओउम एल बुआधी प्रांत के एक पहाड़ी इलाके में एक सैन्य परिवहन विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें लगभग 77 लोगों की मौत हो गई।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

सीएम रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को बताया हनुमान, बोलीं…आपकी तपस्या, मेहनत, लगन और समर्पण से मिली है बीजेपी को जीत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचलवासियों को हनुमान की उपाधि देते हुए कहा है…

5 hours ago

आबकारी नीति में AAP ने तीन ब्रांडों महादेव,इंडो स्पिट,ब्रिंडको को पहुंचाया फायदाः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष  वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि AAP की सरकार जानता को…

7 hours ago

2019 में ही लिखी जा चुकी है जेलेंस्की और ट्रम्प के बीच हुई नोंक-झोंक की पटकथा, पढ़िये पूरी कहानी

वाशिंगटन: अमेरिका के दौरे पर पहुंचे यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की और अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच वाइट हाउस…

1 day ago

दिल्ली में 15 साल पुराने वाहनों को 31 मार्च के बाद नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, प्रदूषण कम करने के लिए दिल्ली सरकार ने लिया अहम फैसला

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए दिल्ली सरकार ने शनिवार को अहम फैसले लिये।…

1 day ago

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

5 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

5 days ago