Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1994 में कपिल देव ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में श्रीलंका के सन तिलकरत्‍ने को आउट कर रिचर्ड हेडली के 431 विकेट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ा था

दिल्लीः आज के ही दिन 1994 में कपिल देव ने अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में श्रीलंका के सन तिलकरत्‍ने को आउट कर रिचर्ड हेडली के 431 विकेट के वर्ल्‍ड रिकॉर्ड को तोड़ा था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1785: वर्ष 1774 से 1785 तक गर्वनर जनरल रहे वारेन हेस्टिंग्स ने भारत छोड़ा।
1872: अंडमान-निकोबार में कालापानी की सजा काट रहे शेर अली ने वायसराय लॉर्ड मेयो की हत्या कर दी।
1897: भारत के तीसरे राष्ट्रपति जाकिर हुसैन का आंध्र प्रदेश के हैदराबाद में जन्म।
1905: हैती और उसके आस पास के द्वीप समूहों पर आये जबरदस्त चक्रवाती तूफान से 10 हजार लोगों की मौत हुई।
1909: यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी के बीच मोरक्को संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1922 : अमेरिकी राष्ट्रपति भवन ह्वाइट हाउस ने रोडियो का उपयोग शुरू किया।
1933 : टेक्सास में सबसे ठंडा तापमान 23 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया।
1936 : जवाहरलाल नेहरू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष चुने गए।
1941: गजल गायक जगजीत सिंह का जन्म।
1943: स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी के केल से एक नौका के जरिए जापान के लिये रवाना हुये।
1952 : महारानी एलिजाबेथ ब्रिटेन की महारानी और राष्ट्रमंडल देशों की अध्यक्ष बनी।
1963 : प्रसिद्ध क्रिकेटर एवं पूर्व भारतीय कप्तान अजरुद्दीन का हैदराबाद में जन्म हुआ।
1971: दुनिया के पहले इलेक्ट्रॉनिक शेयर बाजार नैस्डैक की शुरुआत हुई।
1971: दक्षिणी वियतनामी सेना ने लाओस पर हमला किया।
1971: महान लेखक और शिक्षाविद के एम मुंशी का बंबई (अब मुंबई) में निधन।
1978 : अमेरिकी सीनेट की कार्यवाही को पहली बार रेडियो पर प्रसारित किया गया।
1979: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1986….दिल्ली हवाई अड्डे पर पहली बार प्रीपेड टैक्सी सेवा शुरु की गई।
1992 : यूलिसिस अंतरिक्षयान बृहस्पति ग्रह के निकट से गुजरा।
1994: क्रिकेटर कपिल देव ने टेस्ट मैचों में 432 विकेट लेकर रिचर्ड हैडली के सबसे अधिक विकेट लेने के विश्व रिकार्ड को ध्वस्त किया।
2002: अमेरिका के साल्ट लेक सिटी में 19वें शीतकालीन ओलंपिक खेल शुरू।
2005: इजरायल और फिलीस्तीन के बीच संघर्षविराम पर सहमति बनी।
2007 : भूटान नरेश अपनी पहली भारतीय यात्रा पर आए।
2008 : उड़ीसा के शिशुपालगढ़ में खुदाई के दौरान 2500 वर्ष पुराना शहर मिला।
2009 : श्रीनगर के पास खिलनमर्ग क्षेत्र में हिमस्खलन में सेना के हाई एल्टीट्यूड वारफेयर स्कूल के 350 जवान बर्फ के नीचे दब गये। जिसमें 11 सैनिकों के शव निकाले गए।
2013 : इराक में बम विस्फोट में 29 लोगों की मारे गए और 69 घायल हुए।
2014 : सऊदी अरब के मदीना शहर में एक होटल में आग के कारण 15 लोगों की मौत जबकि 130 लोग घायल हुए।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

वक्फ को नियंत्रित करना नहीं, इसे प्रबंधित करने वाले कानून के दायरे में काम करें, बस इनता चाहती है सरकारः नड्डा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि सरकार वक्फ बोर्ड को नियंत्रित…

10 minutes ago

राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद कानून बना वक्फ बिल, लागू होने की तारीख तय करेगी केंद्र सरकार

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः संसद से पारित हुए वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले लिया है। राष्ट्रपति…

3 hours ago

क्या है वक्फ संशोधन बिल, क्या सुप्रीम कोर्ट इसे पलट सकता है, पढ़िये ऐसा मामलों में शीर्ष अदालत के अब तक के फैसले

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हस्ताक्षर के बाद वक्फ संशोधन विधेयक ने कानून का रूप ले…

4 hours ago

दिल्ली में लागू हुई आयुष्मान भारत योजना, 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की मिलेगी सुविधा, जानें कब से शुरू होगा रजिष्ट्रेशन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः अब राष्ट्रीय राजधानी के निवासियों को भी केंद्र सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत…

16 hours ago

वॉट्सएप पर अनजान फोटो पर किया क्लिक, तो जाएगा आपका बैंक अकाउंट खाली, हो सकते हैं स्कैम का शिकार, जानें कैसे जालसाजों से खुद को रखें सुरक्षित

दिल्लीः मौजूदा समय में जहां टेक्नोलॉजी हमारी जिंदगी को आसान बना रही है, वहीं डिजिटल युग में साइबर अपराधी नए-नए…

1 day ago

रामनवमी के मौके पर पीएम मोदी करेंगे देश के पहले वर्टिकल लिफ्ट समुद्री पुल का उद्घाटन

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रामनवमी के मौके पर छह अप्रैल को तमिलनाडु के पंबन में बने देश के पहले वर्टिकल…

1 day ago