Subscribe for notification
अंतरराष्ट्रीय

लता दीदी के लिए पाकिस्तान से आया सूफी संदेशः मैं तो उनके कदमों में गिर पड़ी थी और उन्हें देखने के बाद मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थेः आबिदा परवीन

मुंबईः स्वर कोकिला लता मंगेशकर अब हमारे बीच नहीं है, लेकिन आज भी उन्हें उनके चाहने वाले याद करते हैं। आज भी लोग इस कदर महसूस करते हैं, जैसे लताता दीदी उनके पास मौजूद हैं। भारत रत्न लता दीदी आवाज ही नहीं शख्सियत का जादू सरहद पार भी बोल रहा है। पाकिस्तानी सूफी सिंगर आबिदा परवीन के नाम से कौन वाकिफ नहीं है? इस पाकिस्तानी सिंगर ने लता दीदी को अपने अंदाज में याद किया। आबिदा ने कहा कि मैं तो उनके कदमों में गिर पड़ी थी। उन्हें देखने के बाद मेरी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। उस आत्मा को तो खुद खुदा ने हमारे लिए बनाया था। खुदा का यह तोहफा दीदी ने दुनिया में तकसीम (बांट) कर दिया।

आबिदा के साथ ही पाकिस्तान की कई मशहूर हस्तियों ने लता दीदी को याद किया। चाहे वह सियासतदान हो, व्यापारी हों या फिर फिल्मों से जुड़े लोग हों। हर पाकिस्तानी के लिए लता दीदी उतनी ही अहम थीं, जितनी हिंदुस्तानियों के लिए। यह शब्द पाकिस्तान के मशहूर अभिनेता हुमायूं सईद ने कहे हैं। आतिफ असलम और माहिरा खान जैसी सेलिब्रिटीज ने भी लता दीदी को दिल से याद किया है।
सूफी सिंगर आबिदा परवीन ने लता दीदी को याद किया तो बरबस आंखें छलक उठीं। बहुत रूंधे गले से वह अपने जज्बात जाहिर कर पाईं।

एक खरिया चैनल को दिए गए साक्षात्कार में आबिदा बमुश्किल ही बात कर पाईं। उनकी आंखें छलक रहीं थीं। उन्होंने कहा, “लताजी की आत्मा को तो खुद खुदा ने सिलेक्ट किया था। उनके गीत और उनकी आवाज जैसी दूसरी कोई हो ही नहीं सकती। उनकी आवाज खुदा का तोहफा था, उन्होंने उसे पूरी दुनिया के साथ शेयर किया। क्या नहीं था उनके पास? इसके बावजूद इतनी सादगी और इतना अपनापन? वो खुद को कुछ नहीं मानतीं थीं।“

आबिदा ने बताया कि एक बार किसी ने लता दीदी से पूछा, क्या आपको अपने गीत पसंद हैं? दीदी ने जवाब दिया, “अगर मुझे एक और जीवन मिले तो मैं इन्हीं गीतों को फिर गाना चाहूंगी ताकि उनमें जो कमियां रह गई हैं, उन्हें दूर कर सकूं। उनके जैसे महान लोग कभी अपने काम से संतुष्ट नहीं होते। उनका हर गीत जैसे एक स्कूल का सबक है, हम जैसे लोग उनसे सीखते हैं।“

उन्होंने बताया कि एक बार मैं रिकॉर्डिंग के सिलसिले में भारत आईं थीं। मुंबई में जिस स्टूडियो में मेरी रिकॉर्डिंग चल रही थी, वहीं दीदी भी आईं थीं। अचानक किसी ने आबिदा परवीन को बताया कि लता जी इसी स्टूडियो में मौजूद हैं। फिर क्या था। आबिदा ने कहा, “मैंने अपनी रिकॉर्डिंग ही छोड़ दी। भागी-भागी लताजी के पास पहुंची और बेसाख्ता उनके कदमों में गिर पड़ी। मेरी आंखों से आंसू बरस रहे थे, मैंने खुद को रोकने की बहुत कोशिश की, लेकिन आंखों की मनमानी नहीं थमी। दीदी ने उठाकर मुझे गले से लगा लिया। वह तो आत्माओं को जीत लेने वाली शख्सियत थीं। इस दुनिया और इसके बाहर भी उनके चाहने वाले होंगे।“

admin

Recent Posts

Mahakumbh 2025 Live : संगम पर आस्था का सैलाब, महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान, सीएम योगी कर रहे हैं मॉनिटरिंग

प्रयागराजः आज महाशिवरात्रि है। इसके साथ ही आज प्रयागराज महाकुंभ का आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व स्नान के साथ ही…

3 days ago

महाशिवरात्रिः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने चांदनी चौक के गौरी शंकर में की पूजा अर्चना

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः महाशिवरात्रि के अवसर पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर पहुंची…

3 days ago

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

4 days ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

4 days ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

4 days ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

5 days ago