Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale
दिल्लीः आज ही के दिन 1992 में स्वदेश में निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 07 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः
1831: बेल्जियम में संविधान लागू हुआ।
1845: ब्रिटिश म्यूजियम में रखा बेशकीमती पोर्टलैंड वास यानी फूलदान एक शराबी विलियम फ्लॉयड की वजह से गिर गया था और उसके 80 टुकड़े हो गए थे।
1856: अवध के नवाब वाजिद अली शाह को ईस्ट इंडिया कंपनी ने गद्दी छोड़ने पर मजबूर किया और पूरे अवध पर कंपनी का कब्जा हो गया।
1915: पहली बार चलती ट्रेन से भेजा गया वायरलेस मैसेज रेलवे स्टेशन को मिला।
1939: लंदन में फिलिस्तीन कांफ्रेस शुरू। प्रधानमंत्री चैंबरलेन ने यहूदियों और अरब प्रतिनिधियों के बीच सुलह सफाई का अनुरोध किया।
1940: ब्रिटेन में रेलवे का राष्ट्रीयकरण हुआ।
1959: फिदेल कास्त्रो ने क्यूबा में नए संविधान की घोषणा की।
1962: राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने क्यूबा पर पूर्ण व्यापारिक प्रतिबंध लगाया।
1962: जर्मनी की एक कोयला खदान में विस्फोट से 298 मजदूरों की मौत हो गई।
1964: ब्रिटेन के म्यूजिक बैंड बीटल्स का अमेरिका आगमन। उनके शो को करोड़ों लोगों ने देखा।
1969: अल फतह के नेता यासर अराफात फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) के अध्यक्ष बने।
1974: ग्रेनाडा को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1983: कलकत्ता में इस्टर्न न्यूज एजेंसी की स्थापना।
1986: राजनीतिक अस्थिरता के चलते हैती के राष्ट्रपति ज्यां क्लाउड डुवेलियर अमेरिका की सहायता से भागकर फ्रांस चले गए।
1989: टेनिस की दुनिया के बेताज बादशाह रहे ब्योर्न बोर्ग ने मिलान में आत्महत्या का प्रयास किया।
1992: स्वदेश में ही निर्मित पहली पनडुब्बी ‘आईएनएस शाल्की’ को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया।
1999: जॉर्डन के शाह हुसैन की मौत के कुछ ही घंटे बाद उनके पुत्र अब्दुल्लाह देश के शासक बने।
2000: भारत और अमेरिका के बीच गठित संयुक्त आतंकवाद विरोधी दल की पहली बैठक वॉशिंगटन में शुरू हुई।
2001: इजरायल के प्रधानमंत्री एहुद बराक चुनाव हारे, एरियल शेरोन नए प्रधानमंत्री बने।
2005: ब्रिटेन की एलन मैक्आर्थर ने रिकार्ड समय में अपनी नौका से पूरी दुनिया का चक्कर लगाया।
2009: पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को महाराष्ट्र के राज्यपाल एससी जमीर ने डी.लिट की उपाधि से नवाजा।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…