Aaj ka Rashifal

Aaj ka Rashifal 05 February 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 05 फरवरी  है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में हैं। चंद्रमा मीन राशि के होकर चल रहे हैं।

मेष-आज आपका मन किसी अज्ञात भय से परेशान रहेगा। खर्च के बारे में ज्‍यादा और ऊटपटांग सोचेंगे। व्‍यवसायिक उतार-चढ़ाव लगा रहेगा। फिर भी कुछ ऐसा निर्णय लेंगे जो आपके पक्ष में आएगा। परिस्थितियों को अनुकूल कर देगा।

वृषभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान की स्थिति भी पहले से काफी बेहतर हो चुकी है।

मिथुन-आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। नवप्रेम और नव सम्‍बन्‍ध का आगमन होगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलती दिख रही है।

कर्क-अब परिस्थितियां अनुकूल हो चुकी हैं। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार है। भाग्‍यवश कुछ काम बनेंगे। यात्रा में लाभ होगा। मन धार्मिक बना रहेगा। क्रोध पर नियंतण रखें।

सिंह-थोड़ा बचकर पार करें। कोई जोखिम न लें। चाहे आर्थिक हो या शारीरिक। बच्‍चों की सेहत ठीक दिख रही है। प्रेम की स्थिति आपकी काफी अच्‍छी है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक है।

कन्‍या-आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आनंदमय जीवन दिख रहा है।

तुला-आज के दिन आपके शत्रु भी मित्र बनने की कोशिश करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार हो चुका है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। व्‍यवसायिक स्थिति भी ठीक चल रही है।

वृश्चिक-वृश्चिक राशि के विद्यार्थियों के लिए सुखद समय है। लिखने-पढ़ने में समय व्‍यतीत करें, अच्‍छा समय है। स्‍वास्‍थ्‍य सही है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत मिल रहा है। बस प्रेम में थोड़ा तू-तू, मैं-मैं का संकेत है।

धनु- आपकी स्थिति सुधार की ओर है। जीवनसाथी का सानिध्‍य है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। बच्‍चों की सेहत में सुधार होगा। लगाव भी बढ़ रहा है। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। बस घरेलू कलह से बचना चाहिए।

मकर-आपका स्‍वास्‍थ्‍य ठीक चल रहा है। प्रेम और संतान की भी सुखद स्थिति दिख रही है। सही वातावरण बनता दिख रहा है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। व्‍यवसायिक तौर पर कुछ यदि शुरुआत करना चाहते हैं तो कर लें।

कुंभ-आपके स्‍वास्‍थ्‍य में पहले से सुधार है। प्रेम और संतान जो खराब स्थिति में थे उनमें सुधार हो चुका है। एक अच्‍छी स्थिति आ चुकी है। अब निर्णय लेने की क्षमता अच्‍छी हो चुकी है आपकी। धन का आवक भी बढ़ रहा है। अभी निवेश करने से बचें।

मीन-आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। जिस चीज की जरूरत थी उसकी उपलब्‍धता है। संतान से करीब हो गई है। पहले दूरी थी अब करीब हो गए हैं बच्‍चे। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। प्रेम का भी पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here