Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्ली- आज के ही दिन दुनिया के दो महान फुटबॉलरों रोनाल्डो तथा नेमार का जन्म हुआ था। दोनों ने गरीबी की मात दी। रोनाल्डो सालाना 900 करोड़ और नेमार 700 करोड़ रुपये कमा रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 05 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

664- प्रसिद्ध चीनी बौद्ध भिक्षु ह्वेनसांग का निधन हुआ था। ह्वेनसांग हर्षवर्धन के शासन काल में भारत आए थे।
1679 – जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1783 – इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में करीब 30 हजार लोगों की मौत हुई।
1870 – फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र का प्रदर्शन हुआ।
1900 – अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1904 – क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ।
1916 – प्रसिद्ध कवि जानकी वल्लभ शास्त्री का जन्म।
1917 – मैक्सिको ने नया संविधान अपनाया।
1922 – उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी।
1924 – रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ।
1931 – मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी।
1961 – ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ।
1970 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1976 – फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म।
1985- क्रिस्टियानो रोनाल्डो डॉस सैंटोस अवीयरो उर्फ क्रिस्टियानो रोनाल्डो का पुर्तगाल में जन्म हुआ।
1990- भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का मेरठ में जन्म हुआ।
1992- नेमार द सिल्वा सान्टोस जूनियर यानी नेमार जूनियर का भी जन्म ब्राजील में हुआ।
1994- सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे।
2004 – पाकिस्तान के तत्कालीन राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी।
2006 – ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया।
2007 – भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनी।
2008 – भारतीय आध्यात्मिक योगी महर्षि महेश योगी का निधन।
2010 – भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता।
2020- यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here