Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2004 में हॉर्वर्ड यूनिवर्सिटी के 4 स्टूडेंट मार्क जुकरबर्ग, एडुआर्डो सेवरिन, डस्टिन मोस्कोवित्ज, क्रिस ह्यूज ने फेसबुक को लॉन्च किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 04 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1628: शाहजहां को आगरा में मुगल बादशाह का ताज पहनाया गया।
1881: दैनिक समाचार पत्र केसरी का पहला अंक प्रकाशित हुआ। इसके संपादक लोकमान्य तिलक थे।
1922: भारतीय शास्त्रीय संगीत के चितेरे भारत रत्न पंडित भीमसेन जोशी का जन्म।
1938: कत्थक नृत्य के देश के महान साधक बिरजू महाराज का जन्म।
1948: सिलोन (अब श्रीलंका) को ब्रिटेन से आजादी मिली।
1968: केन्या से एशियाई नागरिकों के पलायन का सिलसिला जारी। भारत और पाकिस्तान के 96 लोग ब्रिटेन पहुंचे, जिनमें नौ छोटे बच्चे शामिल थे।
1973: भारत के सबसे बड़े मर्चेंट पोत जवाहर लाल नेहरू का उद्घाटन। इसमें 88,000 डीडब्ल्यूटी का सुपर टैंकर था।
1974: महान भौतिकशास्त्री सत्येंद्र नाथ बोस का निधन।
1976: ग्वाटेमाला में भीषण भूकंप में 23,000 लोगों की मौत हो गई और 75,000 से ज्यादा जख्मी हुए।
1976: संयुक्त राष्ट्र के शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन ने कहा कि वह निरक्षरता को दूर करने के अपने प्रयासों में असफल रहा है। इस संबंध में संगठन का दस वर्ष का कार्यक्रम भारत सहित 11 देशों पर केंद्रित था।
1990: केरल का एर्नाकुलम ज़िला देश का पूर्ण साक्षर ज़िला घोषित। यहां साक्षरता की दर शत प्रतिशत दर्ज की गई।
1994: अमेरिका ने वियतनाम के खिलाफ लगाए गए व्यापारिक प्रतिबंध समाप्त किए।
1997: इस्राइल की सेना के दो हेलिकॉप्टर उत्तरी इस्राइल में टकराए। देश के इतिहास के इस भीषणतम हवाई हादसे में सेना से जुड़े 73 लोग मारे गए।
1998: अफगानिस्तान के पूर्वोत्तर इलाके में भूकंप से चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत।
2001: तिब्बत की निर्वासित सरकार ने ऐलान किया कि भारत ने करमापा लामा को शरणार्थी का दर्जा दे दिया है। वह जनवरी 2000 में किशोरावस्था में भारत चले आए थे।
2003: यूगोस्लाविया ने आधिकारिक तौर पर अपना नाम बदलकर सर्बिया और मोंटेनेग्रो किया।
2004: फेसबुक को लांच किया गया, जो बाद में दुनिया का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क बना।
2006 : अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी ने ईरान के एटमी हथियार बनाए जाने के मामले को सुरक्षा परिषद में भेजा।
2014: भारतवंशी सत्य नडेला माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ ( CEO) नियुक्त किए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here