Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1884 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार पब्लिश हुई थी

दिल्लीः आज के ही दिन 1884 में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहली बार पब्लिश हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 01 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओँ परः

 

1732- राट्सबॉन्स की संसद ने व्यावहारिक प्रतिबंध स्वीकार किया।
1783- विलियम हर्षेल ने लम्बेडा हरकुलिस को स्टार के रूप में घोषित किया।
1785- वॉरेन हेस्टिंग्स ने काउंसिल की बैठक में अंतिम बार हिस्सा लिया। बैठक के बाद बंगाल के गवर्नर जनरल पद से इस्तीफा दिया।
1793- फ्रेंच क्रांतिकारी युद्ध: फ्रांस ने ग्रेट ब्रिटेन और नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1797- लार्ड कॉर्नवालिस ने बंगाल के गवर्नर जनरल के रूप में शपथ ली।
1814- फिलीपींस में मेयॉन ज्वालामुखी फटने से करीब 1,200 लोगों की मौत
1827- बंगाल क्लब ऑफ कलकत्ता की स्थापना हुई।
1835- ईस्ट इंडिया कंपनी ने दार्जिलिंग क्षेत्र को सिक्किम से लीज पर लिया।
1835- मॉरीशस में दासता समाप्त की गई।
1842- विलमेट विश्वविद्यालय सलेम के ओरेगन में स्थापित किया गया।
1855- ईस्ट इंडिया रेलवे का ऑफिशियल उद्घाटन किया गया।
1856- ऑबर्न विश्वविद्यालय को पहली बार पूर्वी अलबामा पुरुष कॉलेज के रूप में किराए पर लिया गया था।
1881- दिल्ली में सेंट स्टीफन कॉलेज की स्थापना।
1881- दिल्ली के सबसे प्रतिष्ठित और पुराने कॉलेज सेंट स्टीफन की स्थापना हुई।
1884- डाक बीमा योजना की शुरुआत हुई थी।
1884- ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी का पहला वॉल्यूम प्रकाशित हुआ।
1908- पुर्तगाल के राजा कार्लोस (प्रथम) और उनके बेटे राजकुमार लुइस फिलीप की लिस्बन में हत्या।
1913- न्यूयॉर्क सिटी के ग्रांड सेंट्रल टर्मिनल का पुनर्निर्माण किया गया और दुनिया के सबसे बड़े रेलवे स्टेशन के रूप में फिर से खोला गया।
1914- अभिनेता अवतार किशन हंगल का जन्म।
1946- नार्वे के नेता ट्रेग्वे लाई को संयुक्त राष्ट्र संघ का प्रथम महासचिव चुना गया।
1953- नीदरलैंड, बेल्जियम, इंग्लैंड और स्कॉटलैंड में आई बाढ़ से 2500 से ज्यादा लोगों की मौत हुई जिसमें सिर्फ नीदरलैंड में ही 1836 लोग मारे गए।
1958- मिस्र और सीरिया संयुक्त अरब गणराज्य बनाने के लिए सहमत हुए।
1974- मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर को संघीय क्षेत्र घोषित किया गया।
1975- इंटरकांटिनेंटल ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन को फिलीपींस में शुरू किया गया।
1977- भारतीय नौसेना तटरक्षक बल का गठन हुआ।
1991- अफगानिस्तान और पाकिस्तान में भूकंप से करीब 1200 लोगों की मौत हुई।
1992- अमेरिका के तटरक्षक ने हैती से लगभग 14,000 शरणार्थियों को उनके देश को भेजा जाना शुरू किया।
2000- न्यू मेक्सिको की लॉस एलेम्स राष्ट्रीय प्रयोगशाला में वैज्ञानिकों ने एड्ज़ के जीवाणुओं की उत्पत्ति का पता लगाने की घोषणा की।
2003- अंतरिक्ष से पृथ्वी की कक्षा में लौटते समय अंतरिक्ष यान कोलंबिया दुर्घटनाग्रस्त हुआ। इस हादसे में कल्पना चावला सहित सभी सातों अंतरिक्ष यात्री मारे गये।
2009- सेरेना विलियम्स ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में दिनारा सफीना को हराया।
2012- मिस्र के पोर्ट सईद में फुटबाल मैच के दौरान भडके दंगे में 74 लोग मारे गये।
2017- कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री ई. अहमद का निधन।

admin

Recent Posts

शराब घोटाल केजरीवाल, सिसोदिया की महाभ्रष्ट जुगलबंदी का परिणाम, रिपोर्ट पर जवाब दें केजरीवाल, सिसोदिया और संजय सिंह

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली  बीजेपी के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शराब घोटाले को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व…

2 hours ago

CAG रिपोर्ट की दिल्ली विधानसभा में पेश, सीएम रेखा ने सदन में रखी रिपोर्ट, AAP की शराब नीति से 2000 करोड़ रुपये का घाटा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली सरकार ने विधानसभा सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को शराब नीति से संबंधित CAG…

2 hours ago

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

15 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

2 days ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

2 days ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

2 days ago