Subscribe for notification
लाइफस्टाइल

50 करोड़ का चार्टर्ड प्लेन, 45 करोड़ का आलिशान शिप, ऐसी लग्जरी लाइफ जीते हैं दुनिया के सरताज टेनिस प्लेयर राफेल नडाल

दिल्लीः 30 जनवरी यानी रविवार को स्पेन के स्टार टेनिस प्लेयर राफेल नडाल ने इतिहास रच दिया। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल फाइट में रूस के डेनिल मेदवेदव को पराजित करके साथ ही ऐक ऐसा कारनाम कर दिया, जिसके बारे में सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है। जी हां नडाल ने मेदवेदेव को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का दूसरा और करियल का 21वां ग्रैंड स्लैम अपने नाम किया। 145 के इतिहास में नडाल पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 21 ग्रैंड स्लैम का खिताब जीता है।

राफेल नडाल टेनिस कोर्ट में जितने खतरनाक प्लेयर हैं, कोर्ट से बाहर उतनी ही लग्जरी लाइफ भी जीते हैं। नडाल जिस हवेली में रहते हैं, उसकी कीमत 30 करोड़ रुपए है। यह हवेली नडाल ने साल 2013 में बनवाई थी।

राफेल नडाल करीब 1500 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति के मालिक हैं। उन्होंने यह हवेली Balearic आइलैंड पर बनाई है। इस हवेली की झलक उन्होंने पहली बार लॉकडाउन के दौरान 2020 में दिखाई थी।  नडाल की यह हवेली 1000 स्क्वॉयर मीटर में फैली है और इस घर से समुद्र का शानदार नजारा दिखता है।

दुनिया भ्रमण करने के लिए और छुट्टियां बिताने के लिए स्टार टेनिस प्लेयर नडाल के पास 50 करोड़ का चार्टर्ड प्लेन Cessna Citation CJ2+ है। वह  दुनिया में जहां भी टूर्नामेंट खेलने जाते हैं, इसी चार्टर्ड प्लेन जाते हैं।

Rafael Nadal private jetRafael Nadal private jet

इसके अलावा राफेल नडाल के पास 45 करोड़ का एक आलिशान शिप भी है, जिसका नाम 80 sunreef power catamaran Yachts है। नडाल समुद्र में छुट्टियां बिताने और घूमने के लिए इसी शिप का इस्तेमाल करते हैं।

राफेल नडाल ने 2019 में अपनी गर्लफ्रेंड Maria Francisca Perello से शादी की।  दोनों करीब 14 साल तक रिलेशनशिप में रहे, इसके बाद शादी के बंधन में बंधे मारिया पेशे से एक बीमा एजेंट रही हैं.

आपको बता दें कि डेनिल मेदवेदेव को हराकर नडाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है।  इससे पहले उन्होंने साल 2009 में रोजर फेडरर को पराजित कर यह खिताब जीता था। नडाल का यह छठा ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल रहा, जिनमें से दो ही बार फाइनल में सफलता हासिल की है।

नडाल ने अब तक 2 ऑस्ट्रेलियन ओपन, 13 फ्रेंच, 2 विम्बलडन और 4 यूएस ओपन ग्रैंड स्लैम जीते हैं. इस तरह नडाल ने सबसे ज्यादा 21 ग्रैंड स्लैम जीते हैं। नडाल के बाद 20-20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर रोजर फेडरर और नोवाक जोकोविच संयुक्त रूप से दू

admin

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

1 day ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

1 day ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

4 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

4 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

4 days ago