Subscribe for notification
ट्रेंड्स

देश में 15 से 18 साल के 60 प्रतिशत से अधिक बच्चों को दी जा चुकी है कोरोना वैक्सीन की पहली खुराकः मंडाविया

दिल्लीः देश में 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग के 60फीसदी से अधिक लोगों को कोविड -19 वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देश के टीकाकरण अभियान के तहत 15 से 18 वर्ष के 60 प्रतिश से अधिक लोगों को अब तक वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है। आपको बता दें कि इस साल 3 जनवरी से इस आयु वर्ग के लिए टीकाकरण अभियान शुरू हुआ था।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, “रास्ता दिखा रहा युवा भारत! मेरे सभी युवा मित्रों को बधाई जिन्होंने टीका लगाया है। 15-18 आयु वर्ग के 60% से अधिक बच्चों को पहली खुराक मिली।”

इस बीच देश के टीकाकरण अभियान के तहत प्रशासित खुराक की संचयी संख्या 1,649,548,939 थी। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को दी जाने वाली 10,513,987 एहतियाती तीसरी खुराक भी शामिल है।

इससे पहले दिन मंडाविया ने आठ दक्षिणी राज्यों और कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पुडुचेरी, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और लक्षद्वीप के केंद्र शासित प्रदेशों में सार्वजनिक स्वास्थ्य तैयारियों और कोविड टीकाकरण अभियान की प्रगति की समीक्षा की।

इस बैठक के दौरान, उन्होंने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से कहा कि वे 15 से 18 आयु वर्ग के लोगों के बीच टीकाकरण की गति बढ़ाएं। पिछले साल जनवरी में महामारी के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होने के एक साल बाद गुरुवार को मंडाविया ने कहा था कि देश की पात्र आबादी के 95% से अधिक को वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी है।

आपको बता दें कि शुक्रवार को देश में कोरोना के 251209 नए केस सामने आए। 627 और लोगों की जान चली गई।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

7 minutes ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

13 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

14 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

14 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago