Aaj ka Rashifal 24 January 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 24 जनवरी 2022 और दिन सोमवार (Somwar, Monday ka Rashifal) है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा कन्या राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में हैं। ग्रहों की स्थिति अभी भी अच्छी नहीं है। जनमानस को सावधानीपूर्वक रहना होगा।
मेष-आज के दिन आपके शत्रु नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे लेकिन एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक होंगे। आपका रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापारिक स्थिति उत्तम है।
वृषभ-आज के दिन आपको खुद के और बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति की स्थिति अच्छी है। प्रेम में थोड़ा सा मनमुटाव, तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। प्रेम के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन खुद पर और संतान के स्वास्थ्य पर ध्यान रखें। प्रेम में न उलझें। गृहकलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी, व्यापारिक लाभ हो सकता है।
कर्क–आज के दिन आपको बहुत सावधान रहने की जरूरत है। व्यापारिक लाभ होता रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान दें लेकिन फिलहाल स्वास्थ्य आपका ठीक है। प्रेम में दूरी, थोड़ी सी तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। अभी आपका व्यापार और स्वास्थ्य अच्छी स्थिति में चल रहा है।
सिंह–आज के दिन अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। कुछ नयापन दिख रहा है आपके प्रेम में। संतान की ओर से भी कुछ खुशमिजाज बने हुए हैं।
कन्या–आज के दिन आप ओजस्वी-तेजस्वी बने हुए हैं। सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। आपका कद बढ़ रहा है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।
तुला–आज के दिन आप मानसिक परेशानी से गुजरेंगे। आपका मन व्यथित रहेगा। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। खर्च से मन परेशान रहेगा। प्रेम, संतान, व्यापार सब साथ देगा।
वृश्चिक–आज के दिन आपकी आय में आशातीत बढ़ोत्तरी होगी। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। प्रेम और व्यापार का भी पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
धनु–आज के दिन आपको व्यापारिक लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। सुखद समय दिखाई पड़ रहा है। संतान और प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल गया है।
मकर–आपके लिए परिस्थितियां थोड़ी अनुकूल हुई हैं। फिर भी अभी संतान पक्ष से और व्यापारिक जोखिम बना हुआ है।
कुंभ–आपके लिए अभी जोखिम बना हुआ है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। संतान और प्रेम से भी बहुत अभी उम्मीद न करें। थोड़ा मध्यम समय है। बचकर पार करें।
मीन–आज के दिन आपको जीवनसाथी का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आपस का मनमुटाव दूर होगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…