Deprecated: The PSR-0 `Requests_...` class names in the Requests library are deprecated. Switch to the PSR-4 `WpOrg\Requests\...` class names at your earliest convenience. in /home1/prakhndx/public_html/wp-includes/class-requests.php on line 24
आज का इतिहासः आज के ही दिन 2011 में  हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन था - Prakhar Prahari
Subscribe for notification
Categories: शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2011 में  हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन था

दिल्लीः आज के ही दिन 2011 में  हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1556 – चीन में भीषण भूकम्प में आठ लाख तीस हज़ार लोगों की मौत हुई।
1722- एडवर्ड विगलेसवर्थ को प्रथम उत्तरी अमेरिकी दिव्यता प्राध्यापक नियुक्त किया गया।
1742- जर्मन नेताओं ने चार्ल्स सातवे को अल्बर्ट का सम्राट का चुना।
1556- चीन के शानसी प्रांत में भूकंप से आठ लाख से अधिक लोगों की मौत।
1744- फिलीपींस में दगोहॉय विद्रोह जीयुसेप लैम्बरटी की हत्या के साथ शुरू हुआ।
1813- फिलहारमोनिक सोसाइटी की स्थापना लंदन में की गयी (बाद में रॉयल फिलहारमोनिक सोसाइटी)।
1826- पहले भारतीय बैरिस्टर ज्ञानेन्द्र मोहन टैगोर का जन्म
1848- कैलिफोर्निया गोल्ड रश: जेम्स डब्लू मार्शल कोलोमा ने कैलिफ़ोर्निया के सुटर मिल में सोने की खोज की।
1857 – कलकत्ता विश्वविद्यालय की स्थापना हुई।
1859 – 230 मीटर गहराई तक तेल के लिए खोदे गये कुएं से पहली बार तेल निकला।
1914- ‘आज़ाद हिन्द फ़ौज’ के अधिकारी शाहनवाज़ ख़ान का जन्म।
1924- स्वतंत्रता सेनानी एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर का जन्म।
1924- रूस के सेंट पीट्सबर्ग शहर का नाम बदलकर लेनिनग्राद किया गया।
1936- अलबर्ट सैरुएट फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1939- चिली में भूकंप से 30 हजार लोग मारे गए।
1945- हिन्दी फ़िल्मों के एक निर्माता-निर्देशक सुभाष घई का जन्म हुआ था
1950 – जन गण मन को राष्ट्रगान के रूप में स्वीकार किया गया।
1950 – डॉ. राजेंद्र प्रसाद स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति बने।
1951 – प्रेम माथुर भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट बनीं।
1952 – मुम्बई में ‘पहला अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म’ महोत्सव आयोजित किया गया।
1965 – ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री सर विंस्टन चर्चिल का निधन।
1966 – एयर इंडिया का बोइंग 707 विमान आल्पस में दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें वैज्ञानिक डॉ. होमी भाभा सहित 114 लोग मारे गये।
1979 – अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1984- एप्पल कंप्यूटर ने संयुक्त राज्य अमेरिका में अपना मैकिन्टोश पर्सनल कंप्यूटर को बाजार में उतारा।
1996 – अमेरिका के इतिहास में पहली बार देश की प्रथम महिला हिलेरी क्लिंटन को न्यायालय में पेश होने का आदेश दिया गया।
2000- चुनावों में दलितों का आरक्षण 10 वर्ष तक बढ़ाने के लिए संविधान के 79वें संशोधन को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली।
2003 – उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया परमाणु संकट के शांतिपूर्ण समाधान पर सहमत हुए।
2005 – तेलगुदेशम पार्टी विधायक परिताला रवि की गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
2006- गूगल ने चीन के लिए वहां के सेंसरशिप कानूनों के अनुसार नया सर्च इंजन गूगल.सीएन. बनाने का ऐलान किया, जिसमें ई-मेल और ब्लॉग की सुविधा नहीं होगी।
2008- राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाने की शुरुआत की गई।
2009- भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की दूसरी बॉयपास सर्जरी। इससे पहले 1990 में उनकी बॉयपास सर्जरी और 2003 में एंजियोप्लास्टी हुई थी।
2011- हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के महान गायक और संगीतकार पंडित भीमसेन जोशी का निधन।
2011 – मॉस्को के डोनोडिडोवो हवाई अड्डे पर बम विस्फोट से 35 लोगों की मौत, 180 घायल।

Shobha Ojha

Recent Posts

वेद भौतिक-आध्यात्मिक ज्ञान की निधि व अखिल ब्रह्माण्ड के मूल हैं: भागवत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…

2 days ago

भारत बना एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता, पांचवीं बार जीता खिताब जीता, फाइनल में चीन को

स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…

3 days ago

अगस्त में वाणिज्यक-वस्तु निर्यात में वार्षिक आधार पर 9.3 प्रतिशत की गिरावट

दिल्लीः  देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा।  पिछले साल इसी…

3 days ago

आतिशी होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, सरकार बनाने का दावा पेश किया; भाजपा बोली- मेकओवर से दाग नहीं छुपेंगे

दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…

3 days ago

आरएसएस के विजयादशमी कार्यक्रम में शामिल होंगे डॉ. राधाकृष्णन

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…

4 days ago

मेरा मजाक उड़ाया गया, मैं सरदार की भूमि में पैदा हुआ बेटा, चुपचाप देशहित में नीति बनाने में लगा रहाः मोदी

अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…

4 days ago