Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः किसके लिए शुभ रहेगा आज का दिन, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 22 January 2022: आज दिन शनिवार तथा दिनांक 22 जनवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति- राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में गोचर में चल रहे हैं। यहां पर बुध और शुक दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति अभी भी मध्‍यम बनी हुई है। बहुत बचकर पार करें। यह खराब समय है।

मेषआज के दिन आपका पारिवारक जीवन सुखमय रहेगा। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है। बच्‍चों की और प्रेमी या प्रेमिका की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी है।

वृषभ- आज के दिन आपका मन परेशान हो सकता है। बातचीत में संतुलित रहें। सेहत का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सुधार होगा। कारोबार पर ध्यान दें। अपना, संतान या प्रेमी-प्रेमिका का स्‍वास्‍थ्‍य बहुत अच्‍छी नहीं है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

मिथुन- आज के दिन आपका मन अशांत रहेगा। संयत रहें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। अपने, बच्‍चों के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान रखें। लग्‍नेश बुध वक्री हैं। संतान और प्रेम भाव के स्‍वामी पंचमेश भी वक्री हैं। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

कर्क- इस समय सबसे कमजोर राशि बनी हुई है। बहुत ध्‍यान देकर आगे बढ़ना होगा। फिलहाल आज का समय ठीक है। प्रेम और संतान में मानसिक दूरी बनी हुई है। यह फिर ठीक हो जाएगा लेकिन डिस्‍टर्बिंग समय आपका चल रहा है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा।

सिंह-  आज के दिन मानसिक शांति रहेगी, फिर भी संयत रहें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। मित्रों का साथ मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।शारीरिक स्थिति पहले से मध्‍यम हो गई है। लग्‍नेश शनि के साथ संयोग कर रहे हैं जो कि बहुत अच्‍छा नहीं माना जाता है। फिर भी आपके साथ इस समय गुरु का वरदान मिला हुआ है। आपके स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार, संतान सबको संवार रहा है।

कन्‍या- आज के दिन आप आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पर संयत रहें।घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्च बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है।

तुला- आज के दिन मानसिक शांति रहेगी। पर नकारात्मक विचारों का प्रभाव मन में हो सकता है। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय बढ़ सकती है।स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। आर्थिक मामले सुलझ रहे हैं। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। बस स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है।

वृश्चिक- आज के दिन नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र का विस्तार हो सकता है। कोर्ट-कचहरी में विजय, स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, प्रेम और संतान का साथ, व्‍यवसायिक सफलता, बहुत बढ़ि‍या दिन है।

धनु- आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन व्यर्थ क्रोध से बचें। बातचीत में संतुलित रहें। परिवार में वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। भाग्‍य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार, बच्‍चों और प्रेम का साथ मिल गया। बड़ी अच्‍छी स्थिति आपकी बन गई। भगवान भोलेनाथ की अराधना करते रहें।

मकर- आज के दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा, पर संयत रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार भी प्रभावित दिख रहा है।

कुंभ-आज के दिन आपका मन शांत रहेगा, पर आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। मन खुशहाल रहेगा। आनंददायक जीवन गुजरेगा। व्‍यवसायिक सफलता मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य भी ठीक रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की अद्भुत स्थिति रहेगी।

मीन- आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन संयत रहें। क्रोध तथा आवेश के अतिरेक से बचें। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। शत्रु उपद्रव और शत्रु शमन दोनों हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम अभी बहुत अच्‍छी स्थिति में नहीं है लेकिन व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

 

Shobha Ojha

Recent Posts

अमेरिका ने चार भारतीय कंपनियों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्लीः पेट्रोलियम और पेट्रोकेमिकल उद्योग से जुड़ी 16 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगा दिया है, जिनमें चार भारतीय कंपनियां…

9 hours ago

निगम कर्मियों को लेकर आतिशी मार्लेना का बयान महज एक छलावाः बीजेपी

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) पर…

1 day ago

गर्व से चौड़ा हो जाएगा सीना, एक बार देख लीजिए ये तस्वीरें

दुबई: दुबई में खेले गए चैंपियन ट्रॉफी के अहम मुकाबले में भारत ने पाकिस्ता ने छह विकेट से पराजित कर…

1 day ago

Tesla Cybertruck Video: शानदार साइबरट्रक का काफिला देख दिल खुश हो जाएगी, एलन मस्क ने एक्स पर शेयर किया अपनी फेवरेट कार का वीडियो

अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क की कंपनी टेस्ला के सबसे खास प्रोडक्ट साइबरट्रक का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है।…

1 day ago

अमेरिका में ट्रम्प प्रशासन ने यूएसएआईडी के 2000 कर्मियों को निकालने का किया ऐलान, कई लोगों को छुट्टी पर भेजा

वाशिंटनः अमेरिका में ट्रंप प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय विकास एजेंसी (यूएसएआईडी) के 2000 कर्मचारियों को बाहर करने का एलान किया है।…

1 day ago

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 days ago