Aaj ka Rashifal 21 January 2022: आज दिन शुक्रवार तथा दिनांक 21 जनवरी है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सिंह राशि में हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। शुक्र और मंगल धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध, शनि मकर राशि में और गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं। बुध और शुक्र दोनों ही वक्री गति से चल रहे हैं।
मेष-मेष राशि के विद्यार्थियों के लिए सुनहरा अवसर है। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं का संकेत है। संतान की सेहत पर ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
वृषभ–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन कलह से बचें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी संभव है। स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और संतान की सेहत पर ध्यान रखें। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
मिथुन–आज के दिन नवव्यवसाय का आगमन हो सकता है। कुछ ऐसे व्यवसायिक सम्बन्ध बन रहे हैं जो आगे चलकर लाभ पहुंचाएंगे। स्वास्थ्य मध्यम है। संतान और प्रेम की स्थिति भी मध्यम बनी हुई है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
कर्क–आपके लिए परामर्श है कि आज के दिन इस बात का ध्यान रखें कि वाणी अनियंत्रित न होने पाए। पूंजी निवेश अभी न करें। धन का आगमन बढ़ेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
सिंह–आज के दिन आप सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। प्रेम, व्यापार, संतान की स्थिति अद्भुत है।
कन्या–आज के दिन आपके लिए चिंताकारी स्थिति उत्पन्न हो रही है। मन चिंतित रहेगा, व्यथित रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी है।
तुला–आज के दिन आपको राजसत्ता पक्ष का साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। व्यवसायिक सफलता का समय है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम और व्यापारिक स्थिति अद्भुत है।
वृश्चिक–आज के दिन कोर्ट-कचहरी में विजय के संकेत हैं। राजनीतिक लाभ मिलेगा। पिता का साथ होगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी होगी।
धनु–आज के दिन आपको यात्रा में लाभ होगा। मन धार्मिक बना रहेगा। स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। प्रेम और व्यापार काफी बेहतर स्थिति में है।
मकर–आपके लिए अभी जोखिम बना हुआ है। स्वास्थ्य की स्थिति पर ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार और व्यवसाय मध्यम दिख रहा है। संतान की स्थिति पर ध्यान रखें।
कुंभ–आज के दिन आप रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। नवव्यापार का आगमन हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और व्यापार की स्थिति काफी अच्छी है।
मीन–मीन राशि के विद्यार्थियों के लिए उत्तम समय है। कुछ नई शुरुआत करना चाहते हैं तो शुरू करें। लिखने-पढ़ने के लिए उचित समय है। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम और व्यापार की स्थिति बहुत अच्छी है।
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…