Subscribe for notification
ट्रेंड्स

यूपी में कांग्रेस ने किया 20 लाख नौकरी देने का वादा, इनमें आठ लाख महिलाएं होंगी शामिल

लखनऊः कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में 20 लाख नौकरियां देने का वादा किया है, जिनमें आठ लाख महिलाओं को नौकरियां दी जाऐगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को यूपी चुनाव के लिए अपना दूसरा मेनिफेस्टो जारी किया। इस दौरान प्रियंका गांधी वाड्रा से जब सवाल किया गया कि कांग्रेस का मुख्यमंत्री कौन होगा? इसके प्रियंका ने कहा कि आपको कोई और चेहरा दिखता है?

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा ने  चुनाव के लिए भर्ती विधान का अनावरण किया है। इस दौरान प्रियंका ने कहा कि युवाओं से बात करके ही ये भर्ती विधान तैयार किया है। हम यूपी में हम 20 लाख नौकरियां देंगे। इसमें 8 लाख महिलाओं के लिए होंगे। उन्होंने कहा कि हमने विधान में ये भी बताया है कि ये कैसे करेंगे। 12 लाख पद तो अभी भी खाली हैं। हम जॉब कैलेंडर बनाएंगे और इसका कड़ाई से पालन कराएंगे। भर्ती परीक्षाओं के लिए फीस नहीं लगेगी। परीक्षा देने के लिए ट्रेन और बस यात्रा भी मुफ्त होगी।

प्रियंका ने कहा कि युवा इस बात से परेशान हैं कि परीक्षाएं लीक हो रही हैं। युवा दुखी है। हमारी सरकार आएगी तो हम ये वादे पूरे करेंगे। हम सकारात्मक प्रचार कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि विकास की बात हो। युवाओं के भविष्य की बात हो। विधान में हमने ये भी बताया है कि युवा कैसे अपना उद्यम शुरू कर सकते हैं। युवाओं की समस्याओं को हमने इसमें एड्रेस किया है। उत्तर प्रदेश  में 7 करोड़ युवाओं की आकांक्षाओं का ये दस्तावेज है। आइए एक नजर डालते हैं कांग्रेस के घोषणापत्र की अहम बातों परः-

  • प्राथमिक विद्यालय में 1.50 लाख, माध्यमिक में 38 हजार, उच्चत्तर में 8 हजार पद भरे जाएंगे। पुलिस के 1 लाख पद भरे जाएंगे। 20 हजार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और 27 हजार सहायिकाओं के पद पर भर्ती होंगे। 12 हजार उर्दू शिक्षक, संस्कृत शिक्षक 2 हजार और फिजिकल एजुकेशन के 32 हजार शिक्षक, 6 हजार डॉक्टर भर्ती करेंगे।
  • विश्वविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल होगी। सभी कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव की बहाली होगी। स्कॉलरशिप टाइम पर मिलेगी। दायरा भी बढ़ेगा और राशि भी। सिंगल विंडो स्कॉलरशिप पोर्टल खुलेगा। सफाईकर्मियों के परिवारों के युवाओं के लिए ट्रेनिंग देंगे।
  • अति पिछड़े युवाओं को 5 लाख तक लोन एक फीसदी ब्याज पर देंगे।
  • युवाओं में नशा रोकने के लिए एक ऐसा संस्थान बनाएंगे, जिसका सेंटर लखनऊ में होगा। इसके 4 हब होंगे। यहां काउंसिलिंग के कैंप लगेंगे।
  • हम एक यूथ फेस्टिवल कराना चाहते हैं। युवाओं के लिए ये बड़ा फेस्टिवल होगा।
  • क्रिकेट के लिए विश्वस्तरीय एकेडमी बनाएंगे।
  • राहुल ने कहा कि ये नया विजन है। भारत को नए विजन की जरूरत है।
  • भाजपा के भीतर भी यदि आप पूछेंगे कि उनका विजन फेल हो रहा है। हम यूपी से नया विजन शुरू करना चाहते हैं। हम UP के लिए नई कल्पना ला रहे हैं।
  • प्रियंका ने कहा कि मैंने चुनाव लड़ना तय नहीं किया है। हालांकि प्रियंका ने माना कि वह खुद UP में कांग्रेस का चेहरा है।
  • यूपीए की सरकार में रोजगार का रिकॉर्ड भाजपा सरकार से बहुत अच्छा रहा है।
  • बीजेपी  की स्ट्रैटेजी छोटे व्यापारियों को खत्म करने की है। नोटबंदी, गलत GST का लक्ष्य छोटे और मध्यम व्यापारियों को खत्म करने और देश को चंद व्यापारियों के हाथ में देने का है। हम ये नहीं करते। हम समन्वय बनाकर चलते हैं।
  • हम ध्रुवीकरण में शामिल नहीं है। इस देश के लिए बहुत ज्यादा जरूरी है कि जनता जागरूक हो। जनता जब तक जवाबदेही नहीं मांगेगी, जब तक वे नहीं पूछेंगे कि हमारे बच्चों को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा, नल क्यों नहीं लगा। तब तक बदलाव नहीं होगा।
  • यूपी  में हर 24 घंटे में 880 लोग रोजगार खोते हैं। यहां 16 लाख लोगों ने रोजगार खोया है।

 

आपको बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र जारी किया था। इसमें मुफ्त बस सेवा, साल में तीन गैस सिलेंडर मुफ्त देने के साथ सरकारी नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। प्रियंका गांधी यूपी में अपनी पार्टी से 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को दे रही हैं।

कांग्रेस की आठ प्रतिज्ञाएं

  • टिकटों में महिलाओं की 40 प्रतिशत हिस्सेदारी
  • छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी
  • किसानों का पूरा कर्जा माफ
  • 2500 में गेहूं, धान, 400 पाएगा गन्ना किसान
  • बिजली बिल सबका हाफ, कोरोना काल का बकाया साफ
  • दूर करेंगे कोरोना की आर्थिक मार, परिवार को देंगे 25 हजार
  • 20 लाख को सरकारी रोजगार
  • 10 लाख तक का मुफ्त इलाज
Shobha Ojha

Recent Posts

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

8 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

9 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

9 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

1 day ago

RSS की वजह से मराठी सीखी, संघ ने लोगों को देश के लिए जीने की प्रेरणा दीः PM मोदी

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि मराठी भाषा अमृत से भी मीठी है और वह इस भाषा को…

2 days ago

बीजेपी को वादे याद दिलाने की बजाय कैग की रिपोर्ट पर जवाब देने की तैयारी करें आतिशीः सचदेवा

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी की दिल्ली प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को नसीहत…

2 days ago