Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः कुंभ राशि वालों को मिलेगा प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 20 January 2022: आज दिन गुरुवार तथा दिनांक 20 जनवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है?

ग्रहों की स्थिति – राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा सूर्योदय के समय कर्क राशि में रहेंगे। इसके बाद सिंह राशि में आ जाएंगे। यानि आज काम के समय में सिंह राशि का प्रभाव रहेगा। केतु वृश्चिक राशि में, मंगल और शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, बुध और शनि मकर राशि में हैं और कुंभ राशि में गुरु का गोचर रहेगा। शुक्र और बुध वक्री गति से चल रहे हैं। ग्रहों की स्थिति बिल्‍कुल भी ठीक नहीं है। बचाव बहुत जरूरी है। ईश्‍वर में आस्‍था, पूजा-पाठ उपासना बहुत जरूरी है।

मेष – आज के दिन आपके स्‍वास्‍थ्‍य में सुधार होगा। संतान की स्थिति, व्‍यवसायिक स्थिति पहले से बेहतर है। भावुक होकर कोई निर्णय न लें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। आज पैसों के मामले में आपका दिन थोड़ा ज्यादा खर्चीला रहेगा।

वृषभ – आज के दिन आप अपने स्‍वास्‍थ्‍य और बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेम में थोड़ी दूरी बरकरार रहेगी। व्‍यवसायिक लाभ होता रहेगा। गृहकलह से बचें। भौतिक सुख-संपदा में वृद्ध‍ि का संकेत दिख रहा है।

मिथुन – आज के दिन आप घोर पराक्रमी बने रहेंगे। पराक्रम लाभ दिलाएगा। व्‍यवसायिक लाभ होता दिख रहा है लेकिन आपका और अपनों का स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है। बच्‍चों और अपनी सेहत पर ध्‍यान दें। प्रेमी-प्रेमिका में मन मुटाव हो सकता है।

कर्क – आज के दिन धनोपार्जन होता रहेगा। जिस क्रिया से धन मिलेगा वो आप करते रहेंगे। अच्‍छी स्थिति है। प्रेम और संतान में थोड़ी दूरी है। कोई काम न बनने से चिढ़चिढ़े हो सकते हैं लेकिन व्यवहार पर संयम बनाए रखें। धन का खर्च अधिक होगा। व्‍यापारिक स्थिति करीब-करीब ठीक है।

सिंह – आज के दिन सितारों की तरह चमकते दिख रहे हैं। मन प्रसन्‍न रहेगा। बस मानसिक चंचलता पर नियंत्रण रखना है। प्रेम, व्‍यवसाय और संतान सब अद्भुत दिख रहा है। बिजनेस में निवेश के लिए सही समय की प्रतीक्षा करें। सरकारी एग्जाम की तैयारी करने वालों के लिए आज का दिन अच्छा है।

कन्‍या – आज के दिन मन चिंतित रहेगा। नकारात्‍मक चीजों को सोचकर मन अप्रसन्‍न रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक स्थिति ठीक है।

तुला – आज के दिन धनदायक समय है। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित होता दिख रहा है लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी दिख रही है। आप अपने साहस और बुद्धिमानी से सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विरोधियों को हरा सकते हैं।

वृश्चिक – आज के दिन व्‍यवसायिक सफलता, कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। स्‍वास्‍थ्‍य की स्थिति अच्‍छी है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। निवेश से जुड़े कुछ बेहतर मौके आपको मिलेंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलने के योग है।

धनु – अब आप जोखिम से उबर चुके हैं। अच्‍छे दिनों की ओर जा रहे हैं। भाग्‍यवर्धक दिनों का निर्माण हो रहा है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापारिक काफी बेहतर है।

मकर – आज के दिन परिस्थितियां आपके प्रतिकूल हैं। सावधानी बरतें। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और व्‍यापार भी मध्‍यम दिख रहा है।

कुंभ – आज के दिन आपको जीवनसाथी का सानिध्‍य मिलेगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की करेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और व्‍यापार का पूरा-पूरा साथ रहेगा। यात्रा और मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन – आज के  शत्रु उपद्रव कर सकते हैं, लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य और प्रेम मध्‍यम व्‍यापार बहुत अच्‍छा है।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

5 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

5 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

18 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

19 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

19 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago