Subscribe for notification
गैजेट्स

सुल्ली डील्स, बुल्ली बाई के बाद अब क्लबहाउस पर बवाला, जानें क्या है पूरा मामला

 

दिल्लीः पहले सुल्ली डील्स, फिर बुल्ली बाई और अब ऑडियो-चैट एप्लिकेशन ‘क्लब हाउस’ ऐप को लेकर बवाल मचा है। इस संबंध में दिल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने एक विशेष समुदाय की महिलाओं के खिलाफ कथित रूप से अश्लील टिप्पणी करने को लेकर एफआईआर दर्ज की है। तो चलिए आपको बताते हैं कि क्या है क्लबहाउस और क्यों मचा है बवालः

दरअसल क्लबहाउस एप ऑडियो चैट पर आधारित एक सोशल नेटवर्किंग एप है। इस एप के जरिए उपयोगकर्ता अपनी रुचि के विभिन्न विषयों पर अपनी पसंद के लोगों से बातचीत, चर्चा या साक्षात्कार कर सकता है। यही नहीं कॉमन इंट्रेस्ट के लोगों के बीच आपसी सहमति के बाद एक-दूसरे की चर्चा सुन भी सकते हैं। इसमें पार्ट टॉक बैक, पार्ट कॉन्फ्रेंस कॉल, पार्ट हाउसपार्टी, क्लबहाउस ऑडियो-चैट जैसे कई फीचर्स हैं।

इसमें चैट सेशंस होते हैं, जिनमें लोग समूह बनाकर चर्चाएं कर सकते और अपनी बात रख सकते हैं। इसी के तहत ही एक विशेष समुदाय की महिलाओं को लेकर ग्रप के सदस्यों ने आपस में चर्चा की। क्लबहाउस चैट की यह विवादित ऑडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसे लेकर हल्ला मचा है। तमाम महिला संगठन इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कह रहे हैं।

आपको बता दें कि क्लबहाउस ऐप को आप दूसरे एप्स की तरह प्ले स्टोर पर जाकर डाउनलोड नहीं कर सकते। इसे इस्तेमाल करने के लिए एक खास तरह का आमंत्रण जरूरी है। ये आमंत्रण वही व्यक्ति भेज सकता है, जो वर्तमान में इस एप का इस्तेमाल कर रहा हो। वर्तमान यूजर की भी सीमा तय है।वह अधिकतम दो ही लोगों को इस तरह का आमंत्रण भेज सकता है।

आपको बता दें कि विशेष समुदाय की महिलाओं को निशाना बनाने के लिए कुछ लोग अलग-अलग तरीके अपना रहे हैं। पहले जुलाई, 2021 में सुल्ली डील्स ऐप सामने आया था। इस ऐप में महिलाओं की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया अकाउंट से चुराकर इस्तेमाल की गई और उनकी बोली लगाई गई थी। ये ऐप गिटहब ओपन सोर्स पर बनाया गया था, महिलाओं ने रिपोर्ट दर्ज कराई, कई लोगों ने आपत्ति दर्ज कराई तब जाकर इस ऐप को बैन किया गया।

इसके बाद इस साल की शुरुआत में सुल्ली डील्स के जैसा ही एक और ऐप सामने आया इसका नाम था ‘बुल्ली बाई’ ऐप। इसे भी गिटहब पर बनाया गया था। इसे लेकर इस साल की पहली जनवरी को एक महिला पत्रकार ने ट्वीट किया और यह बताया कि उनकी तस्वीरों का गलत इस्तेमाल करके इस ऐप पर उनकी बोली लगाई जा रही है।  इन दोनों ऐप्स को लेकर पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार किया है।

Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

8 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

8 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago