Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 2003 में मधुशाला के रचयिता हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था

दिल्लीः आज के ही दिन 2003 में मधुशाला के रचयिता हरिवंश राय बच्चन का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 18 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1778- जेम्स कुक ‘हवाई द्वीप समूह’ की खोज करने वाले पहले यूरोपियन बने।
1782- अमेरिकी राजनेता डेनियल वेब्सटर का जन्म।
1866- ‘वेसले कॉलेज’ की मेलबर्न में स्थापना की गयी।
1886: इंग्‍लैंड में हॉकी एसोसिएशन का गठन हुआ।
1896 -‘एक्सरे मशीन’ का पहला प्रदर्शन किया गया।
1919- ‘बेंटले मोटर्स लिमिटेड’ की स्थापना।
1930- रवीन्द्रनाथ टैगोर ने साबरमती आश्रम की यात्रा की।
1945- सोवियत संघ की सेना पोलैंड के शहर कराकोव पहुंची और जर्मनी को वहां से पीछे हटने पर मजबूर किया।
1951- नीदरलैंड में झूठ पकड़ने वाली मशीन का पहली बार इस्तेमाल।
1952- मिस्र में ब्रिटेन विरोधी दंगे भड़के।
1955: उर्दू के मशहूर लेखक और कवि सआदत हसन मंटो का निधन हुआ।
1959- महात्मा गांधी की सहयोगी मीरा बेन (मैडलिन स्लैड) ने भारत छोड़ा।
1960- अमेरिका तथा जापान ने संयुक्त रक्षा समझौता किया।
1962- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1963- फ्रांस ने यूरोपीय साझा बाजार से ब्रिटेन को अलग करने की वकालत की।
1968- अमेरिका और तत्कालीन सोवियत रूस परमाणु हथियारों पर नियंत्रण के लिए एक संधि के प्रारूप पर सहमत हुए।
1968- तत्कालीन सोवियत रूस ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1976- फ्रांस ने जासूसी के आरोप में 40 सोवियत अधिकारियों को देश से निष्कासित किया।
1989- चेकोस्लोवाकिया में लाखों लोगों ने आजादी और मानवाधिकार के समर्थन में प्रदर्शन किया।
1991: ईस्‍टर्न एयरलाइन को आर्थिक कारणों से बंद कर दिया गया।
1995: आज ही के दिन याहू डॉट कॉम का डोमेन बनाया गया।
1996- राजनेता एवं अभिनेता एन टी रामाराव का निधन।
1997 -‘नफीसा जोसेफ’ मिस इंडिया बनीं।
2001- लारेंट काविला की हत्या के बाद उसके पुत्र ने कांगों की सत्ता सम्भाली।
2002- अमेरिका भारत को अत्याधुनिक हथियार देने को राजी।
2002- पश्चिम अफ्रीकी देश सियरा लियोन में गृह युद्ध समाप्त।
2003- हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध कवि और लेखक हरिवंश राय बच्चन का निधन।
2006- अमेरिका में इच्छा मृत्यु पर सुप्रीम कोर्ट ने मुहर लगायी।
2007- विश्व की सबसे वृद्ध महिला जूली विनफ्रेड बर्टरंड का कनाडा में निधन।
2012- प्रसिद्ध संगीतकार एंथनी गोन्सालवस का निधन।
2013- जानीमानी भारतीय अभिनेत्री दुलारी का निधन।
2013- मोगादिशु की लड़ाई पहली बार अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर सोमालिया की नई सरकार के साथ खुले राजनयिक संबंध के रूप में मान्यता दिए जाने की घोषणा की।
2013- नासा द्वारा पहली बार लेजर संचार हासिल किया गया है। वैज्ञानिक ने अंतरिक्ष यान या चंद्रमा को काटकर चन्द्रमा टोही के लिए लियोनार्डो दा विंची की ‘मोना लिसा’ की तस्वीर को सफलतापूर्वक बीम किया।
2014- ब्रिस्टल के लुईस क्लार्क उत्तरी ध्रुव पर नजर रखने वाले सबसे कम उम्र के 16 वर्षीय व्यक्ति बने।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

8 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

8 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

21 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

22 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

22 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago