मुंबईः दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता धनुष और सुपर स्टार अभिनेता रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या रजनीकांत की राहें अब जुदा हो गईं हैं। दोनों ने शादी की 18वीं सालगिरह के महज दो महीने बाद तलाक ले लिया। इस बात की जानकारी दोनों ने सोशल मीडिया पर दी है। आपको बता दें कि धनुष और ऐश्वर्या को साउथ का पावर कपल माना जाता था। ऐसे में इस खबर के सामने आने के बाद दोनों के चाहने वाले मायूस हुए हैं।
अभिनेता धनुष ने तलाक को लेकर सोशल मीडिया पर लिखा, “हमने 18 साल तक दोस्ती, कपल, पेरेंट्स और एक दूसरे के शुभ चिंतक बन कर ग्रोथ, समझदारी और साझेदारी का लंबा सफर तय किया। आज हम जिस जगह खड़े हैं, वहां से हम दोनों की राहें जुदा हो रही हैं। मैंने और ऐश्वर्या ने एक कपल के तौर पर अलग होने का फैसला किया है। हम खुद को बेहतर समझने के लिए वक्त देना चाहते हैं। हमारे फैसले का सम्मान करें और हमारी प्राइवेसी का ध्यान रखें।“
वहीं ऐश्वर्या ने इंस्टाग्राम पर इसी तरह का एक पोस्ट शेयर किया है और लिखा है कि कैप्शन की कोई जरूरत नहीं है…सिर्फ आपकी समझ और आपके प्यार की जरूरत!
अभिनेता धनुष ने 18 नवंबर 2004 को सुपरस्टार रजनीकांत की सबसे बड़ी बेटी ऐश्वर्या से शादी की थी। इन दोनों के बच्चों का नाम यात्रा और लिंगा है। धनुष ने ऐश्वर्या के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘3’ में काम किया है। इन फिल्म का गाना ‘कोलावेरी डी’ 2011 का सबसे बड़ा हिट सॉन्ग था।
इससे पहले दक्षिण भारतीय फिल्म की एक और हिट जोड़ी सामंथा और नागा चैतन्य ने 2 अक्टूबर को तलाक का फैसला किया था। 6 अक्टूबर 2021 को ही सामंथा और नागा चैतन्य की शादी के चार साल पूरे होने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही ये अलग हो गए। अब तीन महीने बाद धनुष और ऐश्वर्या के अलग होने से फैंस को फिर से बड़ा झटका लगा है।
दिल्लीः इस समय त्योहारों का सीजन चल रहा है और दुर्गापूजा और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहारों के समय में खाद्य…
दिल्ली: आज दिन शनिवार और शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। आज के दिन मां चंद्रघण्टा की पूजा की जाती…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…