Aaj ka Rashifal 17 January 2022: आज दिन सोमवार तथा दिनांक 17 जनवरी है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। चंद्रमा अभी भी मिथुन राशि में बने हुए हैं। केतु वृश्चिक राशि में हैं। मंगल और वक्री शुक्र धनु राशि में हैं। सूर्य, शनि और वक्री बुध मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में विराजमान हैं। बुध और शुक्र के वक्री होने के कारण और सूर्य और शनि के एक साथ होने के कारण खासकर जो शुक्र, बुध और शनि के समूह के लोग हैं जैसे वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ की स्थिति कमजोर हुई है। बाकी सामान्य है। सावधानी सभी को बरतनी पड़ेगी।
मेष-आज के दिन स्वास्थ्य में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से अच्छी स्थिति है। संतान और प्रेम पर थोड़ा ध्यान रखना पड़ेगा। मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृषभ-आज के दिन आपो अपने स्वास्थ्य और बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति भी बहूत अच्छी नहीं है। व्यापार ठीक चल रहा है। नौकरी में परिवर्तन की संभावना बन रही है।
मिथुन–आज के दिन स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। बहुत ध्यान देकर आगे बढ़ें। बच्चों की सेहत और प्रेम में तू-तू, मैं-मैं दिख रही है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। जीवन में शुभता बरकरार रहेगी। नौकरी में अफसरों से बेकार के वाद-विवाद से बचें।
कर्क–आज के दिन इम्यून सिस्टम थोड़ा लो दिखाई दे रहा है। कमजोरी महसूस होगी। शक्ति की कमी महसूस होगी। प्रेम में दूरियों और संतान के स्वास्थ्य को लेकर मन परेशान हो सकता है। मन परेशान हो सकता है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। माता-पिता की सेहत का ध्यान रखें।
सिंह–आज के दिन आपको आय में आशातीत सफलता मिलेगी लेकिन स्वास्थ्यअभी बहुत अच्छा नहीं है। प्रेम और संतान की स्थिति बहूत अच्छी है। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। ‘क्षणे रुष्टा, क्षणे तुष्टा’ के मनोभाव हो सकते हैं। मित्रों का सहयेाग मिलेगा। खर्च बढ़ेंगे।
कन्या–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित होता दिख रहा है। अभी भाग्य पर भरोसा नहीं किया जा सकता। परिणाम पाने के लिए अत्यधिक कर्म करना पड़ेगा। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं हो सकती है। व्यवसायिक स्थिति आपकी रुक-रुककर आगे बढ़ती रहेगी।
तुला–आज के दिन आपका स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। कोई रिस्क न लें। बचाव पक्ष कमजोर है। प्रेम की स्थिति सही है। व्यापार भी सही चलता रहेगा। नकारात्मक विचारों से बचें। नौकरी में स्थान परिवर्तन हो सकता है।
वृश्चिक–आज के दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार की स्थिति अच्छी है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। किसी तरह से शारीरिक जोखिम न लें।
धनु–आपके लिए सुखद समय है। जीवन में आनंद की प्राप्ति होगी। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान की भी स्थिति अब बहुत अच्छी हो गई है।
मकर–आज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। व्यापारिक और संतान के दृष्टिकोण से मध्यम समय है। फिर भी आप चीजों को मैनेज कर लेंगे।
कुंभ–आज के दिन आपका मन व्यथित रहेगा। बेचैनी इस समय बढ़ी रहेगी। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। कोई बड़ी परेशानी नहीं होगी। प्रेम और संतान को लेकर मन बहुत व्यग्र रहेगा। बाकी सारी चीजें ठीक हैं। पठन-पाठन में रुचि रहेगी।
मीन–आज के दिन आपके लिए स्थिति ठीक कही जाएगी लेकिन कलह से बचना है। स्वास्थ्य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति ठीक है। व्यापारिक लाभ होता रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने के प्रयास करें। परिवार की समस्या परेशान कर सकती है। आत्मविश्वास में कमी आएगी। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त हो सकते हैं।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे, प्रखर प्रहरी दिल्लीः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने वेदों को भौतिक…
स्पोर्ट्स डेस्कः भारत हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का चैंपियन बन गया है। टीम इंडियान ने मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले…
दिल्लीः देश से वाणिज्यिक वस्तुओं का निर्यात अगस्त 2024 में सालाना 9.3 प्रतिशत घटकर 34.71 अरब डॉलर रहा। पिछले साल इसी…
दिल्लीः दिल्ली को नई मुख्यमंत्री मिल गई हैं। आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी मार्लेना दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी।…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे नागपुरः विजयादशमी के मौके पर महाराष्ट्र के नागपुर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)…
अहमदाबाद: गुजरात दौरे के दूसरे दिन सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद के GMDC मैदान में आयोजित भव्य स्वागत समारोह…