Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2003 में कल्पना चावला आखिरी स्पेस मिशन पर रवाना हुई थीं। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1556- स्पेन के सम्राट कैरेल ने अपने पुत्र फिलीप द्वितीय को अपना उत्तराधिकारी चुना।
1581- ब्रिटेन में संसद ने रोमन कैथलिक ईसाइयों के खिलाफ कानून पारित किया।
1681-महाराष्ट्र के रायगढ़ किले में छत्रपति शिवाजी के पुत्र संभाजी का भव्य राज्याभिषेक हुआ।
1761- अंग्रेजों ने पुड्डुचेरी को फ्रांस के कब्जे से छीना।
1769- कलकत्ता (अब कोलकाता) के अकरा में पहली बार सुनियोजित घुड़दौड़ का आयोजन किया गया।
1901– भारत के प्रसिद्ध राष्ट्रवादी, समाज सुधारक, विद्वान और न्यायविद महादेव गोविन्द रानाडे का निधन।
1920- ‘लीग ऑफ नेशंस’ ने पेरिस में अपनी पहली काउंसिल मीटिंग की।
1938- प्रख्यात बंगाली साहित्यकार शरत चंद्र चट्टोपाध्याय का निधन।
1943- इंडोनेशिया के अंबोन द्वीप पर अमेरिकी वायुसेना का पहला हवाई हमला।
1947- विंसेंट ऑरियल फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1955- पुणे में खड्गवासला राष्ट्रीय रक्षा अकादमी का औपचारिक रूप से उद्घाटन।
1966- भारत के शिक्षाविद एवं स्वतंत्रता सेनानी साधु वासवानी का निधन।
1989- मलयालम सिनेमा के सबसे बड़े सितारों में से एक प्रेम नजीर (मूल नाम अब्दुल खादिर) का निधन। इनके नाम सबसे अधिक 600 फिल्मों में मुख्य भूमिका निभाने का विश्व रिकार्ड है।
1989– सोवियत संघ ने मंगल ग्रह के लिए दो साल के मानव अभियान की योजना की घोषणा की।
2003– भारतीय मूल की कल्पना चावला दूसरी अंतरिक्ष यात्रा पर रवाना।
2006– समाजवादी नेता माइकल बैशलेट चिली की प्रथम महिला राष्ट्रपति चुनी गयीं।
2009- उत्तर प्रदेश को हराकर मुम्बई ने रिकार्ड 38वीं बार रणजी चैम्पियनशिप जीती।
2013– सीरिया के इदलिब में बम धमाकों में 24 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here