जकार्ताः इंडोनेशिया का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला पर लोग कोड़े बरसा रहे हैं। दरअसल इस महिला ने अक गैर पुरुष के साथ संबंध बना लिया था। महिला शादीशुदा है और जिस पुरुष से संबंध बनाया था, वह भी विवाहित था। जुर्म कबूल करने पर महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे गए, जबकि पुरुष को सिर्फ 15 कोड़े मारे गए। महिला को लगातार 100 कोड़े मारे जाने थे, लेकिन वह दर्द सहन नहीं कर पाई तो कुछ देर के लिए यह हैवानियत रोक दी गई। घटना के वीडियो और फोटोज भी सामने आए हैं।
यह घटना इंडोनेशिया के ऐच राज्य की है। पुलिस विभाग के जांच अधिकारी इवान नजर अलावी ने बताया कि हमारे कोर्ट ने एक शादीशुदा महिला और गैर पुरुष को अवैध संबंधों के आरोप में सजा सुनाई है। पुरुष भी पहले से विवाहित था। इनके संबंधों की जांच की कई तो महिला ने जुर्म कबूल कर लिया। हालांकि पुरुष ने आरोपों को गलत बताया।
कोर्ट ने महिला को सरेआम 100 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई। पुरुष को इसी जुर्म में 15 कोड़े मारे जाने का आदेश दिया गया। आपको बता दें कि यह शख्स इलाके में काफी रसूखदार है।
अधिकारी ने कहा कि ट्रायल के दौरान पुरुष ने तमाम आरोप नकार दिए। जजों के लिए उसे दोषी ठहराना मुश्किल था। ऐच में जुआ खेलना, शराब पीना और समलैंगिकता की बेहद सख्त सजा है, क्योंकि यहां शरिया कानून लागू हैं। पुरुष को पत्नी के अलावा दूसरी महिला की तरफ रुझान रखने का कसूरवार पाया गया। 2018 में पुरुष और महिला को कुछ स्थानीय लोगों ने आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। तब से केस चल रहा था। पहले पुरुष को 30 कोड़े मारे जाने की सजा सुनाई गई थी। बाद में सुप्रीम कोर्ट ने इसे 15 कोड़े में तब्दील कर दिया।
इंडोनेशिया में गुरुवार को ही एक और पुरुष को नाबालिग से संबंध बनाने के आरोप में 100 कोड़े मारे गए। उसे 75 महीने जेल में भी रहना होगा। पुरुष और महिला को कोड़े मारने की सजा दी गई तो वहां सैकड़ों लोग मौजूद थे। इन्होंने इस घटना के फोटो खींचे और वीडियो भी बनाए। बाद में इन्हें वायरल कर दिया गया।
दिल्लीः हथियार खरीदने वाले देशों को भारत सस्ते और लंबे समय तक के लिए कर्ज देने की पेशकश कर रहा…
दिल्लीः बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस सिलसिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
दिल्लीः गर्मियों का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से बचने के लिए उपाय करने लगे…
दिल्लीः कल यानी सोमवार 14 अप्रैल को डॉ बीआर आंबेडकर की जयंती है। उनके विचार आज भी लोगों में जोश…
दिल्लीः 13 अप्रैल है और आज का दिन भारतीय इतिहास में एक ऐसे दिन के तौर पर शामिल हो, जिसे…
कोलकाता: कलकत्ता हाईकोर्ट ने मुर्शिदाबाद के अशांत क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की तैनाती का आदेश दिया है। बीजेपी नेता सुवेंदु…