Subscribe for notification
ट्रेंड्स

19 जनवरी से शुरू होगी नीट यूजी 2021 की काउंसलिंग, मंडाविया ने की घोषणा, हासिल करें पूरी जानकारी

दिल्लीः नीट यूजी 2021 काउंसलिंग की तारीखों का इंतजार खत्म हो गया। नीट यूजी 2021 काउंसलिंग 19 जनवरी यानी आज से छह दिन बाद  शुरू होगी। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को। उन्होंने नीट (NEET) यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (UG) काउंसलिंग शेड्यूल की जानकारी देते हुए छात्रों को शुभकामनाएं दी।

जो उम्मीदवार इस प्रक्रिया में शामिल होना चाहते हैं, वे 19 जनवरी 2022 से एमसीसी (MCC) यानी  मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

मंडाविया ने आज अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से NEET UG Counselling 2021 की तारीखों का ऐलान किया। काउंसलिंग चार राउंड में आयोजित की जाएगी। जिसमें चॉइस फिलिंग या लॉकिंग, सीट अलॉटमेंट, रिजल्ट और रिपोर्टिंग प्रक्रिया होगी। मंत्री ने छात्रों को जरूरी सूचना के साथ शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने ट्विट किया ‘प्रिय छात्रों, MCC द्वारा NEET-UG के लिए काउंसलिंग 19 जनवरी से प्रारंभ की जा रही है। आप सभी देश का भविष्य हैं और आशा है की आप सभी सेवा ही धर्म के मंत्र के साथ अपने करियर को आगे नई दिशा देंगे। मैं सभी को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

उम्मीदवार एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सूचित किया जाता है कि इस बार 15% अखिल भारतीय कोटा, AIQ सीटों के लिए प्रवेश नए ईडब्ल्यूएस, ओबीसी आरक्षण मानदंडों को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा।
नीट यूजी काउंसलिंग 2021 की महत्वपूर्ण तारीखें-
पहला राउंड
रजिस्ट्रेशन – 19 से 24 जनवरी 2022 तक
चॉइस फिलिंग – 20 से 24 जनवरी 2022 तक
सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया – 27 और 28 जनवरी 2022
रिजल्ट – 29 जनवरी 2022
रिपोर्टिंग – 30 जनवरी से 04 फरवरी 2022 तक

दूसरा राउंड
रजिस्ट्रेशन – 9 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 दोपहर 12 बजे तक
चॉइस फिलिंग 10 फरवरी से 14 फरवरी, 2022 रात 11:55 बजे तक
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया – 17 से 18 फरवरी, 2022
रिजल्ट – 19 फरवरी, 2022
20 से 26 फरवरी, 2022 की रिपोर्टिंग

तीसरा राउंड (MOP UP Round)
रजिस्ट्रेशन – 28 फरवरी से 1 मार्च, 2022
चॉइस फिलिंग- 3 से 7 मार्च, 2022

सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया – 10 से 11 मार्च, 2022
रिजल्ट 12 मार्च 2022
रिपोर्टिंग 13 से 19 मार्च, 2022

चौथा राउंड (Online Stray Vacancy)
सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया – 21 मार्च, 2022
रिजल्ट – 22 मार्च, 2022

 

Shobha Ojha

Recent Posts

राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर सख्त हुई सरकार, मीडिया चैनलों के लिए जारी किया परामर्श

दिल्लीः सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने  न्यूज चैनलों को राष्ट्रीय सुरक्षा के हित में रक्षा अभियानों और सुरक्षा बलों की…

6 hours ago

कोई अगर बुराई पर उत्तर आए, तो अत्याचार करने वालों को सबक सिखाना हमारा धर्म है, राजा का कर्तव्य प्रजा की रक्षा करना है और उसे अपना कर्तव्य निभाना चाहिएः डॉ. भावत

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा है कि हिन्दू संस्कृति…

7 hours ago

मोमेंट्स-रिकॉर्ड्सः रोहित टी-20 में 12 हजार रन पूरे किये, काली पट्टी बांधकर उतरे प्लेयर्स

हैदराबादः मुंबई इंडियंस (MI) ने IPL-18 के 41वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 07 विकेट से हरा दिया। हैदराबाद…

3 days ago

पहलगाम आतंकी हमले के बाद पीएम मोदी की पहली रैली आज, बिहार की धरती से आतंकवादियों और उनके पनाहगार पाकिस्तान को देंगे कड़ा संदेश

पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के दौरे पर रहेंगे। वे दरभंगा और मधुबनी जाएंगे। जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी…

3 days ago

Pahalgam Attack: सरकार ने आज बुलाई सर्वदलीय बैठक, 65 साल पुराना सिंधु जल समझौता रोका, पाकिस्तानी नागरिकों का वीजा रद्द, अटारी बॉर्डर बंद, भारत के फैसलों के मायने

दिल्लीः जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले को लेकर पूरे देश में आक्रोश है। केंद्र सरकार ने मामले की…

3 days ago