Aaj ka Rashifal 11January 2022: आज दिन मंगलवार तथा दिनांक 11 जनवरी 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा ? किसे खुशियां मिलेंगी और किस राशि वाले को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है ?
ग्रहों की स्थिति–चंद्रमा मेष राशि में चल रहे हैं। राहु वृषभ राशि में चल रहे हैं। मंगल और केतु वृश्चिक राशि में चल रहे हैं। वक्री शुक्र सूर्य के साथ धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु का गोचर कुंभ राशि में चल रहा है।
मेष–सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। हालांकि स्वास्थ्य अभी मध्यम बना हुआ है। व्यवसायिक स्थिति आपकी अच्छी चल रही है। निरंतर विकास हो रहा है। कुछ दोहरा व्यवसाय होने के संकेत दिख रहे हैं। कोर्ट-कचहरी में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। प्रेम भाग्य से मिलकर चल रहा है। संतान की भी स्थिति भाग्योदय की ओर जा रही है।
वृषभ–आज के दिन जीवनसाथी का सानिध्य मिल रहा है। चीजें ठीक हैं, स्वास्थ्य बहुत अच्छा नहीं है। थोड़ा अनायास आवश्यकता से अधिक सोचकर मन को परेशान करेंगे लेकिन अपनों का साथ, जीवनसाथी, बच्चों का साथ मिलेगा।
मिथुन–आय में आशातीत बढ़ोत्तरी, यात्रा में लाभ, शुभ समाचार की प्राप्ति, स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम और संतान मध्यम है। कुल मिलाकर प्रेम और संतान पर ध्यान दें।
कर्क–आपके लिए आज का दिन कोर्ट-कचहरी में विजय, व्यवसायिक लाभ, स्वास्थ्य भी पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है लेकिन कुछ ऐसे निर्णय लेने में आप उहापोह की स्थिति में है जो मन को थोड़ा परेशान कर रहा है। बहुत जल्द स्पष्टता आ जाएगी।
सिंह–आज के दिन आपका भाग्य साथ देगा। यात्रा में लाभ होगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है। संतान की स्थिति बड़ी अच्छी है।
कन्या–आपते लिए अभी जोखिम भरा समय है। चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। स्वास्थ्य करीब-करीब ठीक है। प्रेम और व्यापार का पूरा-पूरा साथ मिल रहा है।
तुला–आज के दिन आपको अपनों का साथ मिलेगा। पति-पत्नी की आपस में चली आ रही परेशानी दूर होगी। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य मध्यम लेकिन प्रेम, व्यापार और जीवनसाथी का पूरा-पूरा साथ है।
वृश्चिक–आज के दिन आपके शत्रु उपद्रव करेंगे, लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम और संतान में समीपता आ गई है। कुल मिलाकर बड़ा अच्छा समय है।
धनु–आज के दिन आपको जीवनसाथी से धन मिलने का संकेत है या आपका जीवनसाथी धनार्जन में आगे बढ़ रहा है। भावुकता में आकर आप कोई निर्णय न लें। संतान और प्रेम पक्ष को गंभीरता से लेते हुए आगे बढ़ें। व्यवसायिक स्थिति भी सही है।
मकर–आपके लिए सलाह है कि आज के दिन कलह से बचने की कोशिश करें। स्वास्थ्य अच्छा है। नए व्यापार की अभी शुरुआत न करें। व्यापारिक स्थिति सही चल रही है।
कुंभ-आज के दिन आफको व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान का पूरा-पूरा साथ मिलेगा।
मीन–आज के दिन आपका स्वास्थ्य ठीक दिखाई दे रहा है। संतान और प्रेम की स्थिति मजबूत हो रही है। व्यापारिक स्थिति ठीक है।
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…
संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…
स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…
दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…
दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…
दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…