Subscribe for notification
शिक्षा

आज का इतिहासः आज के ही दिन 1966 में भारतीय फिल्मों को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले महान फिल्मकार बिमल रॉय का मुंबई में निधन हुआ था

दिल्लीः आज के ही दिन 1966 में भारतीय फिल्मों को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले महान फिल्मकार बिमल रॉय का मुंबई में निधन हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 08 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1026- सुल्तान महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूट कर उसे नष्ट कर दिया।
1697- ब्रिटेन में आखिरी बार ईशनिंदा के लिए मृत्युदंड दिया गया।
1790- अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने पहली बार देश को सम्बोधित किया।
1884- समाज सुधारक और ‘ब्रह्म समाज’ के संस्थापकों में से एक केशव चन्द्र सेन का निधन।
1856- डॉ. जॉन वीच ने हाइड्रेटेड सोडियम बोरेट की खोज की।
1889- हर्मन होलैरिथ को पंच कार्ड टैब्युलेटिंग मशीन के आविष्कार का पेटेंट मिला।
1890- हिन्दी साहित्यकार रामचन्द्र वर्मा का जन्म।
1908- प्रसिद्ध भारतीय अभिनेत्री निडर नाडिया का जन्म।
1925- प्रसिद्ध साहित्यकार मोहन राकेश का जन्म।
1929- नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज के बीच पहली बार टेलीफोन संपर्क स्थापित हुआ।
1942- प्रसिद्ध ब्रिटिश भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म।
1952- जॉर्डन ने संविधान अंगीकार किया।
1966- महान फिल्मकार बिमल रॉय का मुंबई में निधन हुआ। इन्होंने भारतीय फिल्मों को दुनियाभर में पहचान दिलाई। बिमल रॉय ने 11 फिल्म फेयर पुरस्कार जीते थे।
1971- पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने नेता शेख मुजीबुर रहमान को जेल से आजाद किया।
1973- रूस ने स्‍पेस “मिशन ल्‍यूना 21” लांच किया।
1975- भारतीय संगीतकार हैरिस जयराज का जन्म।
1984- उत्तर कोरिया के तीसरे सर्वोच्च नेता किम जोंग उन का जन्म।
1984- पहली भारतीय महिला पायलट सुषमा मुखोपाध्याय का निधन।
2009- मिस्र के पुरात्ववेदाओं ने 4,300 वर्ष पुराने पिरामिड में रानी सेशेशेट की ममी की खोज की।
2010– पुर्तगाल की संसद ने सम लैंगिक विवाह को स्वीकृति दे दी।
2017– इजरायल के यरुशलम में ट्रक से हमले में कम से कम 4 सैनिकों की मौत हुई और 15 घायल हुए।
2020– केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बाहरी अंतरिक्ष सहयोग के लिए भारत और मंगोलिया के बीच हस्ताक्षरित समझौते को मंजूरी दी।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago