Subscribe for notification
ट्रेंड्स

Bulli Bai app प्रकरण में दूसरी गिरफ्तारी, मुंबई पुलिस ने उत्तराखंड के 18 साल की लड़की को किया गिरफ्तार, जानें क्या है गुनाह

देहरादूनः मुंबई पुलिस को मंगलवार को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी। मुंबई पुलिस ने सोशल मीडिया पर दमदार तरीके से अपनी बात रखने वाली 100 जानी-मानी मुस्लिम महिलाओं के खिलाफ अपने दोस्त के साथ मिलकर साजिश रचने वाली लड़की को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि उत्तराखंड के रुद्रपुर शहर से गिरफ्तार हुई इस 18 वर्षीय लड़की  ने Bulli Bai app  के माध्यम से उन महिलाओं को लेकर अपमानजनक और अभद्र बातें कही और उनकी बोली लगाने जैसा घिनौना काम किया। हालांकि अभी पुलिस इस लड़की की भूमिका के बारे में कुछ भी नहीं बोल रही है, लेकिन माना जा रहा है कि पकड़ी कई लड़की बुरी बाई ऐप की मास्टरमाइंड यही महिला है और इसी ने ऐप पर मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें अपलोड की थी और कथित तौर पर उनकी नीलामी की।

आपको बता दें कि आपत्तिजनक सोशल मीडिया ऐप ‘बुली बाई’ प्रकरण में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले इस प्रकरण में सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाले विशाल कुमार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। विशाल 10 जनवरी तक मुंबई पुलिस की रिमांड में है। हालांकि कोर्ट में पेशी के दौरान विशाल यही दोहराता रहा कि उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। यह कार्रवाई मुंबई की साइबर टीम की ओर से की गई है। विशाल की उम्र 21 वर्ष है और वह इंजीनियरिंग का द्वितीय वर्ष का छात्र है।

अब मुंबई पुलिस ने जिस महिला को उत्तराखंड के रुद्रपुर से इस लड़की को गिरफ्तार किया है। उत्तराखंड डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि 12वीं पास छात्रा को उधम सिंह नगर जिले के एक स्थानीय न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारी ने कहा कि पुलिस टीम और लड़की अभी भी उत्तराखंड में हैं और महिला पुलिस अधिकारियों के मुंबई से आने का इंतजार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “उत्तराखंड पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए हमारी एक महिला कांस्टेबल को भेजकर केवल उन्हें (मुंबई पुलिस) सहायता प्रदान की, क्योंकि उनकी टीम में उनका कोई नहीं था।” एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई पुलिस की टीम उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में दोपहर करीब पहुंची। उन्होंने उसे गिरफ्तार करने के लिए हमसे सहायता मांगी, जो हमने प्रदान की। फिर टीम ने उसे पूछताछ के लिए मुंबई ले जाने के लिए ट्रांजिट रिमांड लेने के लिए एक स्थानीय अदालत में पेश किया।

Shobha Ojha

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

3 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

3 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

16 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

17 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

17 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago