Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1993 में दुनिया के दो शक्तिशाली देश अमेरिका और रूस अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा करने पर राजी हुए थे। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 03 जनवरी को घटित हुईं घटनाओं परः-

1831: देश की पहली शिक्षिका सावित्रीबाई फुले का जन्म।
1836: मुंशी नवल किशोर का जन्म।
1880:‘इलस्ट्रेटिड वीकली ऑफ इंडिया’ का पहला अंक बम्बई में प्रकाशित।
1938: अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति डी रूजवेल्ट ने पोलियो की बीमारी का इलाज ढूंढने के लिए एक फाउंडेशन की स्थापना की। रूजवेल्ड 1921 में इस बीमारी की चपेट में आए थे।
1959: अलास्का को अमेरिका का 49वां राज्य घोषित किया गया।
1969: मशहूर फॉर्मूला वन कार रेसर माइकल शूमाकर का जन्म हुआ।
1977: स्टीव जॉब्स और स्टीव वोज्नियाक ने एपल की स्थापना की। बाद में ये दुनिया की सबसे वैलुएबल कंपनियों में से एक बनी।
1993: अमेरिका और रूस इस बात पर राजी हुए कि वह अपने अपने परमाणु हथियारों के भंडार को आधा कर देंगे।
2001: हिलेरी क्लिंटन ने न्यूयार्क के सीनेटर के तौर पर शपथ ग्रहण की। वह देश के इतिहास में पहली पूर्व प्रथम महिला हैं, जिन्होंने चुनावी विजय हासिल की।
2004: मंगल के अन्वेषण के लिए निकला अंतरिक्ष यान रोवर स्पिरिट ग्रह के रासायनिक और भौतिक संयोजन के अध्ययन के लिए मंगल पर उतरा।
2004: मिस्र की विमानन कंपनी फ्लैश एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान 604 के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार सभी 148 लोग मारे गए।
2014: अल कायदा के चरमपंथियों ने इराक के फालुजा में पुलिस मुख्यालय को नुकसान पहुंचाया और इलाके को अपने कब्जे में बताते हुए उसके एक स्वतंत्र क्षेत्र होने का ऐलान किया।
2015 : नाइजीरिया के पूर्वोत्तर शहर बागा में आतंकवादी संगठन बोको हराम के हमले में लगभग 2000 लोगों की मौत।
2020 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में भारतीय विज्ञान कांग्रेस के 107वें सत्र का उद्घाटन किया। भारतीय विज्ञान कांग्रेस-2020 का विषय ‘ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी’ थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here