Subscribe for notification
धर्म/राशिफल

आज का राशिफलः कुंभ सहित इन राशियों के जातकों को आज करना पड़ सकता है संघर्ष, जानें अपने ग्रहों की दशा

Aaj ka Rashifal 02 December 2022: आज रविवार तथा दिनांक 02 दिसंबर 2022 है। आइए जानते हैं कि आज का दिन सभी 12 राशियों (Zodiac Sign) के लिए कैसा रहेगा? किसे मिलेंगी खुशियां और किस राशि वाले को करना पड़ सकता है मुश्किलों का सामना?

ग्रहों की स्थितिराहु वृषभ राशि में हैं। केतु और मंगल वृश्चि‍क राशि में हैं। शुक्र, चंद्रमा और सूर्य धनु राशि में हैं। बुध और शनि मकर राशि में हैं। गुरु कुंभ राशि में चल रहे हैं।

मेषआज के दिन आपको अपने स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। मान-सम्‍मान पर ध्‍यान देने की जरूरत है। यात्रा में कष्‍ट की आशंका है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

वृषभआपके लिए परिस्थितियां अभी प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान और व्‍यापार की स्थिति सही चलती रहेगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी।

मिथुनआपके लिए जीवनसाथी के हिसाब से समय सही नहीं है। आपस में तकरार की आशंका है। तकरार बढ़ भी सकती है। व्‍यापार में कोई नई शुरुआत न करें। जो चल रहा है चलने दें। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक है। उदर रोग से परेशान हो सकते हैं। प्रेम की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। नौकरी में यात्रा पर जा सकते हैं।

कर्कआज के दिन आप शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। पैर में चोट लग सकती है। शत्रु उपद्रव की आशंका है लेकिन शत्रु शमन भी हो जाएगा। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति करीब-करीब ठीक रहेगी। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। किसी नए कारोबार की शुरुआत हो सकती है।

सिंहआपके लिए सलाह है कि आज के दिन भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य करीब-करीब ठीक है। प्रेम, व्‍यापार की स्थिति भी सही चलेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी राजनेता से भेंट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।

कन्‍याआज के दिन भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकती है। बचकर पार करें। मां की सेहत पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति सही दिख रही है।  मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के अवसर मिल सकते हैं, परंतु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।

तुलाआपके द्वारा किया गया प्रयास सफलता की ओर ले जाएगा। जो सोच रहे हैं उसे कार्यरूप दें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी संपत्ति से धन की प्राप्ति हो सकती है। किसी पैतृक कारोबार की शुरुआत हो सकती है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा। संपत्ति में वृद्धि हो सकती है।

वृश्चिकआपके लिए सलाह है कि पूंजी निवेश अभी रोक दें। कुटुम्‍बीजनों से न उलझें। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम रहेगा। प्रेम और व्‍यापार की स्थिति अच्‍छी रहेगी। मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण रहेंगे, परंतु संयत भी रहें। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

धनुआज के दिन आपको शासन-सत्‍ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम बना रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम रहेगी। व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मकरआज के दिन आपका स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिखाई दे रहा है। प्रेम का साथ होगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से भी सही समय है। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परंतु अति उत्साही होने से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। कारोबार के लिए माता से धन की प्राप्ति हो सकती है।

कुंभआज के दिन शासन-सत्‍ता पक्ष में थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। राजनी‍तिक मध्‍यम समय रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य ठीक-ठाक, प्रेम और व्‍यापार करीब-करीब ठीक रहेगा। मन अशांत रहेगा। संयत रहें। क्रोध और आवेश के अतिरेक से बचें। संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं।

मीनआपके लिए स्थिति थोड़ी संघर्षपूर्ण है। कोर्ट-कचरही में ध्‍यान देकर चलें। पिता के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी मध्‍यम है। आत्मविश्वास में कमी आ सकती है। शैक्षिक कार्यों पर ध्यान दें। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।

admin

Recent Posts

बढ़ायी जा सकती है दिल्ली विधानसभा सत्र की अवधिः बिष्ट

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः बीजेपी के वरिष्ठ नेता एवं मुस्तफाबाद से विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा है कि…

2 hours ago

शत प्रतिशत पूरे किये जाएंगे बीजेपी के चुनावी वादेः रेखा गुप्ता

संवाददाताः संतोष कुमार दुबे दिल्लीः दिल्ली की सीएम  रेखा गुप्ता ने रविवार को कहा कि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव के…

2 hours ago

champions trophy 2025: आज सुपर संडे को भिड़ेंगी भारत और पाकिस्तान की टीमें, 2017 के फाइनल का बदला लेने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

स्पोर्ट्स डेस्कः दुबईः क्रिकेट में आज सुपर संडे है। आज चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के ग्रुप स्टेज में सबसे बड़ा मुकाबला…

15 hours ago

क्या नौकरियां खत्म कर देगा AI, पढ़िये रिलेवेंट बने रहने के लिए क्या करें

दिल्ली: AI यानी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक लगातार तेजी से विकसित हो रही है और हर क्षेत्र में अपनी पकड़ बना…

16 hours ago

मध्य प्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी, आज बागेश्वर धाम चिकित्सालय की रखेंगे आधारशिला

दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार से यानी 23 से 25 फरवरी तक मध्यप्रदेश, बिहार और असम के तीन दिवसीय दौरे…

16 hours ago

मौसम ने बदला मिजाज, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड में बर्फबारी, 13 राज्यों में ओलावृष्टि के अलर्ट

दिल्लीः पश्चिमोत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में एक बार फिर मौसम बदला है। केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और…

2 days ago